लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुये कहा कि उन्हे भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब दुर्दांत अपराधी के राजनीतिक संरक्षकों और षडयंत्रकारियों का भी पर्दाफाश करेगी।
मायावती ने ट्वीट किया “कानपुर-काण्ड का दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्ततः मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए जाने के बाद अब इसके तमाम आपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का यूपी व देश की जनता को काफी इन्तजार है।
उन्होने कहा इतना ही नहीं बल्कि जनता को इस बात की भी प्रतीक्षा है कि विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों सेे जुड़े व सम्बंधित सभी सरकारी व राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सख्त सजा जरूर दिलाए। गौरतलब है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो कानपुर कांड और विकास की गिरफ्तारी की सीबीआई जांच की मांग तक कर डाली है।
विकास के संरक्षकों का पर्दाफाश करे योगी सरकार: मायावती
और पढ़ें
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...