नई दिल्ली | सैलून (Salon ) चलाने वाले अब सावधान हो जाए, क्योंकि उनकी एक छोटी सी गलती भी उन्हें बहुत भारी मुसीबत में डाल सकती है। जिसके कारण उन्हें बहुत भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए जब भी सैलून में काम करे तो अपना ध्यान सिर्फ काम पर ही रखें। एक ऐसी ही गलती का मामला देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। दिल्ली में एक सैलून को महिला के बाल काटना इतना भारी पड़ गया कि उसे अब 2 करोड़ का मुआवजा (Compensation ) भरना पड़ेगा। सैलून पर महिला के बाल गलत तरीके (Wrong Haircut) से काटने पर इतना भारी जुर्माना लगा है।
दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (National Consumer Disputes Redressal Commission) ने एक सैलून को महिला को 2 करोड़ का जुर्माना देने का निर्देश दिया है। आयोग का कहना है कि, सैलून ने न सिर्फ महिला के बाल गलत तरीके से काटे हैं बल्कि गलत हेयर ट्रीटमेंट देकर बालों को स्थाई रूप से भी नुकसान पहुंचाया।
ये भी पढ़ें :- चाहो तो सबकुछ है आसान, नहीं मानते तो 90 साल की दादी का ये वीडियो देख जरूर मान जाएंगे… (Watch Video)
2018 की है ये घटना
महिला के साथ हुई यह घटना अप्रेल 2018 की है। जब महिला दिल्ली के एक सैलून में अपने बालों के ट्रीटमेंट के लिए पहुंची, लेकिन हेयर सैलून ने उनके बताए अनुसार बाल काटने के बजाए गलत तरीके से उनके बालों को काटा और उन्हें बिगाड़ दिया। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सैलून में बाल कटवाने वाली महिला हेयर प्रोडक्ट की मॉडल थी और कई बड़े हेयर केयर ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी थी। मॉडल का कहना है कि, सैलून के गलत हेयर ट्रीटमेंट की कारण महिला का मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने का ख्वाब चकनाचूर हो गया। महिला को सलून के कारण गंभीर मानसिक प्रताड़ना और तनाव से गुजरना पड़ा है।
देने होंगे 2 महीने में 2 करोड़
अपने साथ हुई इस घौर लापरवाही की घटना के बाद महिला राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (NCDRC) के पास पहुंची और 3 करोड़ का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। ऐसे में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग ने महिला के साथ हुई घटना को ध्यान में रखते हुए सैलून में लापरवाही के चलते गलत ट्रीटमेंट देने पर महिला को दो महीने के अंदर 2 करोड़ रुपये देने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें :-पर्यटक वीजा पर केन्या की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, यात्रियों के लिए फिर से खोली गई सीमाएं
Delhi: सैलून को महिला के बाल कटना पड़ा हद से ज्यादा भारी, अब देने पड़ रहे 2 करोड़
और पढ़ें
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...