शुभ मास- माघ मास कृष्ण पक्ष
शुभ तिथि पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी। पंचमी तिथि मे सभी शुभ और मांगलिक कार्य विवाह,उपनयन, वास्तु,प्रतिष्ठा इत्यादि कार्य शुभ होते है किन्तु ऋण देना शुभ नहीं माना जाता है| पंचमी तिथि मे जन्मे जातक धनि, शौकीन, साहसी, बुद्धिवान,भाग्यवान, पराक्रमी होते है।
उत्तर फाल्गुनी “ध्रुव व उर्ध्वमुख” संज्ञक रात्रि 4 बजकर 7 मिनट तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा| उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र मे विवाह गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र मे जन्मा जातक विलासप्रिय, निपुण, धनवान, बुद्धिमान होता है|
चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन कन्या राशि में संचार करेगा|
व्रतोत्सव – मकर संक्रांति पर्व, मकर संक्रांति पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक
राहुकाल – दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक
दिशाशूल – बुधवार को उत्त्तर दिशा मे दिशाशूल रहता है। यात्रा को सफल बनाने लिए घर से गुड़, धनिया खा कर निकले।
आज के शुभ चौघड़िये – सूर्योदय से प्रातः 9.59 तक लाभ अमृत का, प्रातः 11.17 मिनट से दोपहर 12.36 मिनट तक शुभ और दोपहर 3.13 मिनट से सूर्यास्त तक चर,लाभ का चौघड़िया