पंचांग

पंचांग 24 जनवरी शुक्रवार

ByNI Desk,
Share
पंचांग 24 जनवरी शुक्रवार
शुभ मास-  माघ मास कृष्ण पक्ष शुभ तिथि अमावस्या तिथि रात्रि 3 बजकर 12 मिनट बजे तक तत्पश्चात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरम्भ । अमावस्या  तिथि मे शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने गये है पर स्नान,दान व श्राद्ध इत्यादि कार्य किये जा सकते है ।अमावस्या तिथि मे जन्मे जातक अशांत मन के ,धनवान,बुद्धिवान ,साहसी ,धर्मपरायण होते है उत्तरा षाढ़ा "ध्रुव -ऊर्ध्व मुख " संज्ञक रात्रि 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा  | उत्तरषाढ़ा नक्षत्र मे बोरिंग,शिल्प ,विद्या आरम्भ ,वास्तु शांति इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है । उत्तरषाढ़ा नक्षत्र मे जन्म लेने वाला जातक स्वतन्त्र विचारो वाला,कठोर मेहनत करने वाला, धनवान, बुद्धिमान होता है,आज्ञाकारी ,धर्मपरायण होते है। चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन  मकर राशि में संचार करेगा | व्रतोत्सव -  देवपितृकार्य अमावस्या ,मौनी अमावस्या राहुकाल - प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक दिशाशूल - शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशाशूल रहता है। यात्रा को सफल बनाने लिए घर से जौ खा कर निकले। आज के शुभ चौघड़िये - सूर्योदय से पूर्वाह्न 11.19  तक लाभ ,अमृत का ,दोपहर 12.39 मिनट से  1.58 तक शुभ का ,सायं 4.38 से सूर्यास्त तक चर का चौघड़िया
Published

और पढ़ें