पंचांग

पंचांग 26 दिसम्बर गुरुवार

ByNI Desk,
Share
पंचांग 26 दिसम्बर गुरुवार
शुभ मास-  पौष मास कृष्ण पक्ष शुभ तिथि अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट बजे तक तत्पश्चात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरम्भ। अमावस्या तिथि मे शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने गये है पर स्नान,दान व श्राद्ध इत्यादि कार्य किये जा सकते है। अमावस्या तिथि मे जन्मे जातक अशांत मन के ,धनवान,बुद्धिवान ,साहसी ,धर्मपरायण होते है शुभ नक्षत्र  मूल "तीक्ष्ण व अधोमुख "नक्षत्र सायं 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा| मूल नक्षत्र मे विद्या आरम्भ ,बोरिंग,विवाह कर्म,वास्तु शांति ,कृषि कार्य इत्यादि कार्य विशेष रूप से सिद्ध होते है। मूल नक्षत्र मे जन्म लेने वाला जातक स्वतन्त्र विचारो वाला,कठोर मेहनत करने वाला, क्रोधी स्वाभाव वाला, दानी,धनवान, बुद्धिमान होता है | गंड मूल नक्षत्र होने के कारण मूल नक्षत्र मे जन्मे जातको को जन्म के 27 दिन बाद मूल अरिष्ट शांति हवन करवा लेना चाहिए चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन धनु राशि में संचार करेगा | व्रतोत्सव - देवकार्य अमावस्या, कंकण एवं खंडग्रास सूर्यग्रहण सूर्यग्रहण  के प्रांरभ और समाप्ति काल - ग्रहण प्रारम्भ - प्रातः 8 बजकर 13 मिनट पर ग्रहण मध्य  - प्रातः 9 बज कर 28 मिनट पर ग्रहण समाप्त - पूर्वाह्न 10 बजकर 56 मिनट पर कुल पर्वकाल - 2  घंटा 43 मिनट तक
Published

और पढ़ें