Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन वसंत ऋतु के आगमन का भी उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाए और उन्हें विशेष भोग अर्पित किया जाए, तो बुद्धि का विकास होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो आइये जानते है मां सरस्वती को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
इन चीजों का लगाएं भोग
मां सरस्वती को पीला रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना और पीले रंग के फूल, फल तथा भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
बेसन के लड्डू: बसंत पंचमी (Basant Panchami 2025) के दिन पीले रंग की मिठाइयों का भोग लगाना शुभ होता है। मां सरस्वती को बेसन के लड्डू अर्पित करने से करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।
केसर भात: बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर मां सरस्वती को पीले रंग का केसर भात अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह भोग मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है और इसे अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
बूंदी या बूंदी के लड्डू : पूजा के दौरान मां सरस्वती को बूंदी या बूंदी से बने लड्डुओं का भोग लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे पढ़ाई और करियर में सफलता प्राप्त होती है।
केसर रबड़ी : Basant Panchami के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा की थाली में केसर रबड़ी भी शामिल करें। कहा जाता है कि रबड़ी का भोग अर्पित करने से मां सरस्वती कृपा करती हैं और व्यक्ति को ज्ञान और कला का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
बसंत पंचमी पर इन विशेष भोगों को अर्पित करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
read more: तीन शंकराचार्यों ने एक साथ किया अमृत स्नान
read more: मौनी अमावस्या पर बिहार के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु