राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार
AIPDM Website Banner

सर्दियों में इस तेल की मालिश से शरीर रहेगा गर्म, जानें बनाने का तरीका

OilImage Source: Depositphotos

Mustard oil: सरसों का तेल सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद है। इससे स्किन और बालों में चमक आती है और शरीर को कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सर्दियों में इस तेल के चमत्कारिक गुण कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस तेल में सिर्फ लहसुन और अजवाइन मिलाकर ठंड के मौसम में मालिश करने से शरीर गर्म रहता है। खासतौर पर इससे थकान और दर्द दूर भी दूर होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…

सरसों के तेल में लहसुन, अजवाइन मिलाने से फायदे

सर्दी-खांसी-जुकाम से छुटकारा: सरसों का तेल खाने में इस्तेमाल होता है। सर्दियों में इससे मालिश की जाती है। इसमें लहसुन और अजवाइन मिलाने से शरीर गर्म रहता है और सर्दी-खांसी, जुकाम की परेशानी को दूर करने में मददगार हैं।

अजवाइन तेल से दिल की सेहत अच्छी होती है। इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर मौजूद होती है। इससे अजवाइन का तेल लिपिड प्रोफाइल जैसे- कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं सरसों, लहसुन और अजवाइन का तेल

लहसुन, अजवाइन और सरसों का तेल बनाने के लिए एक कप सरसों का तेल हल्का सा गर्म कर लें।

अब इसमें 10-12 लहसुन की कलियां और एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे अच्छी तरह गर्म करें।

जब तेल से लहसुन-अजवाइन की खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें।

तेल के ठंडा होने पर उसे स्टोर करके रख लें।

इस तेल से पैर-हाथ और पीठ की मालिश करने से शरीर अंदर से गर्म होता है।

read more: खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

read more: Dry Fruits छोड़ें, अपनाएं ये बीज! डायबिटीज और वजन घटाने का सुपरफूड, जानें खाने का तरीका

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें