लाइफस्टाइल/धर्म

कोरोना अपडेट : कोरोना से बचने के लिए कौन सा मास्क है बेहतर,जानें विशेषज्ञों की राय...

Share
कोरोना अपडेट : कोरोना से बचने के लिए कौन सा मास्क है बेहतर,जानें विशेषज्ञों की राय...
कोविड-19 ने पूरे देश में अपना आतंक फैला रखा है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर से कई गुना खतरनाक है। दूसरी लहर में कोरोना का म्यूटेट वायरस हैं। ऐसे में लोगो का अपना और दूसरों का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। हम देखते है कि कई लोग मास्क लगाते है तो कई नहीं लगाते हैं।बाजार में हम देखते है कि ज्यादातर लोग कपड़े के मास्क का उपयोग करते हैं।  ऐसे में लोग ये जानने को इच्छुक है कि इस महामारी बचने के लिए कौनसा मास्क लगाये। क्योंकि कोरोना काल में जनता बाहर भी निकलती है। तो कौनसे मास्क से वायरस से बचा जा सकता है।  मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' में प्रकाशित स्टडी में यह दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के हवा में फैलने की आशंका है। तब से यह सवाल अहम हो गया है कि कौन सा मास्क वायरस से बचा सकता है । कपड़े के मास्क से वायरस से बचा जा सकता है या फिर एन-95 से..। मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ. फहीम यूनुस ने इस सवाल का जवाब देने का प्रयास किया है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए N95 या KN95 मास्क पहनने की सलाह दी है। इसे भी पढ़ें राजस्थान में कर्फ्यू भी नहीं रोक पा रहा कोरोना ब्लास्ट, 10 हजार पार गए नए मामले, मौतों ने भी बनाया रिकॉर्ड

मास्क उपयोग करने का सही तरीका

डॉ. फहीम यूनुस ने कहा है कि हवा में फैलने वाले वायरस से निपटने के लिए N95 या KN95 मास्क इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है।उन्होंने लोगों को दो N95 या KN95 मास्क खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि एक मास्क एक दिन इस्तेमाल करें। इसके बाद उसे पेपर बैग में रख दें और दूसरा इस्तेमाल करें। हर 24 घंटे पर ऐसे ही मास्क अदल-बदल कर पहनें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि मास्क को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तो उसे कई हफ्तों तक फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। N95 और KN95 मास्क वायरस से 95 % तक सुरक्षा करता है। और खराब हुये मास्क को इधर-उधर ना फेंके। पेपर में लपेट कर ही फेंके।

कहां तक कारगर है N95

डॉ. फहीम यूनुस के अनुसार यदि दो व्यक्तियों के बीच 6 फीट की दूरी है तो ऐसी जगहों पर बिना मास्क के घूमना सबसे सुरक्षित है।उन्होंने बताया कि जब बात हवा में फैलने वाले वायरस की आती है तो एन 95 मास्क निश्चित रूप से कपड़े से बने मास्क से बेहतर होते हैं। N95 और सर्जिकल मास्क व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उदाहरण हैं।जो पहनने वाले को हवा में मौजूद बारीक कणों से बचाते हैं। यह हवा में मौजूद 95 प्रतिशत कणों को रोकने में सक्षम है, इसलिए इसका नाम N95 पड़ा है।

N95 को धोया जा सकता है ?

N95 मास्क को लेकर डॉ. फहीम यूनुस का कहना है कि इसे दुबारा उपयोग में लिया जा सकता है। तो वहीं  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले कहा था कि N95 केवल एक बार उपयोग के लिए है। जनता का एक सवाल यह भी है कि क्या इन मास्क को धोया जा सकता है? तो हां N95 को धोकर उपयोग में लिया जा सकता है क्योंकि  बाजार में ऐसे N95 मास्क भी उपलब्ध हैं जिन्हें गंदा होने पर धोया जा सकता है। ये मास्क नोज क्लिप और इयरलूप के साथ आते हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक मास्क पहन सकें।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। एक दिन में कोरोना के 2.30 लाख के करीब मामले दर्ज हो रहे है। भारत में धीरे-धीरे एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है। कई राज्यों की सरकार ने कड़े फैसले लिये है। राजस्थान सरकार ने 3 मई तक राजस्थान में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यु लगा दिया है। रिकवरी रेट धीरे-धीरे कम हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर बच्चों और युवाओं पर ज्यादा असर डाल रही है। इसे भी पढ़ें राजस्थान में 3 मई तक कर्फ्यू, इन दफ्तरों को छोड़ ये सब कार्यालय बंद, जानें क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद
Published

और पढ़ें