Garlic Benefits: सर्दियों में लहसुन का सेवन शरीर को कई फायदे देता है। इसमें विटामिन C, B6, मैंगनीज और सल्फर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। हालांकि, कच्चा लहसुन खाने से फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसे सही तरीके से लेने पर यह अधिक लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं लहसुन खाने का सही तरीका और इसके फायदे।
लहसुन खाने का सही तरीका
रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां चबाकर खा सकते हैं। अगर इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो इसे दरदरा कूटकर सीधे निगल सकते हैं। निगलने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें, जिससे मुंह का स्वाद खराब न हो। इसे खाने से पहले 10-15 मिनट के लिए काटकर छोड़ दें। ध्यान रखें कि लहसुन खाने के 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं, तभी इसके फायदे पूरी तरह मिल पाएंगे।
लहसुन खाने के फायदे
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
लहसुन के नियमित सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनता है, जो ब्लड वेसल्स को सही रखता है। यह खून का दबाव कम करता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। लगातार 3 महीने तक लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह बैड बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।
हार्ट रहता है हेल्दी
लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी घटता है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल
लहसुन में मौजूद कंपाउंड्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम कर सकता है।
read more: क्या महिला नागा साधु भी पुरूषों की तरह रहती है बिना वस्त्रों के, जानें नियम…
कैंसर से बचाव
लहसुन के कंपाउंड्स कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को कम करके कैंसर के खतरे को घटाते हैं।
read more: Weight Loss Tips: चाय के साथ खाएं ये 3 हेल्दी स्नैक्स, वजन, पेट की चर्बी घटाएं
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।