Hair Care: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कई लोग कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आदि।
यूं तो बालों को काला करने के लिए कई तरह की डाई लगाई जाती है लेकिन अगर आपके बाल कुछ ही समय पहले सफेद होना शुरू हुए हैं तो प्राकृतिक तरीके से इन बालों को काला करने की कोशिश की जा सकती है। आपको बस नारियल तेल का इस्तेमाल करके देखना होगा। नारियल तेल के इस्तेमाल से सफेद बालों को नैचुरल तरीके से काला किया जा सकता है। कैसे इस्तेमाल करना है तो जानते हैं।
नारियल तेल का इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले आप मेहंदी की पत्तियों को नारियल के तेल में तब तक गर्म करें जब तक कि इसका रंग निकलने लगे। इसके बाद इसे लगा लें। लगाने के बाद बालों में शैम्पू कर लें। आपके बाल चमकने लगेंगे।
मेहंदी की पत्तियां और नारियल तेल को एकसाथ मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है। इसके अलावा इससे बाल में नेचुरल शाइन आ जाता है। इसके लिए क्या करना है हम आपको बता रहे हैं।
आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें आयरन और विटामिन सी की भी मात्रा भरपूर होती है।
read more: वजन घटाने के लिए डिनर में चावल खाना बेहतर है या रोटी? जानिए…
अगर आप नेचुरली ब्लैक चाहते हैं तो नारियल के तेल में आंवला पाउडर मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। लगाने के बाद कुछ देर तक इसे छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बाद काले तो होंगे ही साथ ही साथ जड़ से मजबूत भी होंगे।
read more: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतुलित आहार जरूरी
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।