राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Guava: सुबह खाली पेट अमरूद खाना सही या गलत? जानें इसके फायदे और नुकसान

GuavaImage Source: FOOD

Guava: सुबह उठने के बाद कुछ हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। जिससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहे। हालांकि सुबह आप क्या खा रहे हैं ये आपके स्वास्थ्य लिए बहुत मायने रखता है। कुछ लोग सुबह उठकर खाली पेट ही जूस पी लेते हैं तो वहीं कुछ लोग सुबह सुबह फल खाने लगते हैं। लेकिन सुबह हर Fruits आपको फायदा दे ऐसा जरूरी नहीं है। आज हम आपको बता रहे है कि सुबह खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं?

इन दिनों अमरूद (Guava) का सीजन है आपको दिनभर में 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। अमरूद में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। कहते हैं सीजनल अमरूद सेब से भी ज्यादा पौष्टिक होता है। अमरूद पाचन को दुरूस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अमरूद खाने से वजन कम होता है।

अमरूद में विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। अमरूद डाइटरी फाइबर से भरपूर है जिसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

सुबह खाली पेट अमरूद खा सकते हैं या नहीं

वैसे अमरूद खाने का सही समय है नाश्ते के बाद और लंच से पहले। अगर आप सुबह फल खाते हैं तो उसमें अमरूद को शामिल कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि अमरूद के बीजों पचने में काफी समय लगता है। अगर आपको सर्दी जुकाम है तो सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचें। अमरूद का सेवन रात में नहीं करना चाहिए।

read more: किशोरी क्लब: महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए बदलाव की नई उम्मीद

अमरूद खाने के फायदे

अमरूद खाने से वजन कम होता है। आप इसे Weight Loss Diet में शामिल कर सकते हैं। अमरूद खाने से पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर किया जा सकता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है वो अमरूद खा सकते हैं। अमरूद खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इससे डाइजेशन में सुधार आता है।

read more: Cracked Heels: सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *