नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में मंगलवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार ऑनलाइन साक्षात्कार लिए जाएंगे।
कॉलेज ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई को समाप्त होगी। छात्रों को कॉलेज में दाखिला लेने के आवेदन का पात्र होने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
कॉलेज ने रविवार को अपनी विवरण-पुस्तिका ऑनलाइन अपलोड की, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। साक्षात्कार में तीन हिस्से होंगे जिनमें अकादमिक, सह-पाठ्यचर्या और सामान्य जागरूकता एवं मूल्यों की समझ शामिल हैं। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार निमंत्रण पत्र की एक प्रति, जन्मतिथि के प्रमाण पत्र की मूल प्रति (माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र) और योग्यता परीक्षा की अंक तालिका साथ रखनी होगी।
सेंट स्टीफंस कॉलेज में मंगलवार से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया, ऑनलाइन होंगे साक्षात्कार
और पढ़ें
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...
-
भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जेएमएम...