धर्म कर्म

सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने कुरुक्षेत्र में किया पवित्र स्नान

ByNI Desk,
Share
सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने कुरुक्षेत्र में किया पवित्र स्नान
चंडीगढ़। देश और विदेश के विभिन्न भागों से आए हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने सर्द मौसम की परवाह किए बगैर गुरुवार की सुबह सूर्य ग्रहण के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित 'सरोवर' में पवित्र डुबकी ली। अधिकारियों ने इस बात की सूचना दी। सरकार ने कहा कि इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर (भगवान ब्रह्म का तालाब-हिंदू देवता जिन्हें ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है) में डुबकी लगाने के लिए लगभग 15 लाख भक्तों के आने की व्यवस्था की गई थी। सुबह-सुबह यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे भी पढ़ें : इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनेगी कुरुक्षेत्र को हिंदू महाकाव्य में प्रचलित महाभारत की युद्ध भूमि माना जाता है और इसी के चलते लोग इस स्थान को बेहद पवित्र भी मानते हैं। इस दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें और ट्रेनें चलाई गईं।
Published

और पढ़ें