Govardhan Puja 2022: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा हर बार दिवाली के दूसरे दिन की जाती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली दूसरे दिन सूर्य ग्रहण आने के चलते एक दिन आगे खिसक गई है। यानि इस बार गोवर्धन का त्योहार कल 26 अक्टूबर यानि बुधवार को मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- डीयू : अंडर ग्रेजुएशन दाखिले के लिए आज फीस भुगतान की अंतिम तारीख
भगवान को लगाया जाता है अन्नकूट का भोग
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। लोग अपने हाथों से गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और पूर्जा अर्चना करते हैं जो प्रकृति के प्रति अपनी आस्था को दर्शाता है। भारत के मंदिरों में गोवर्धन के पावन पर्व पर मंदिरों में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इसलिय इसे ‘अन्नकूट’ के नाम से भी जाना जाता है। अन्नकूट में कई प्रकार के अन्न और अनेक प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें:- दीप बना ज्वाला! बस में दीपक जलाकर सो गए ड्राइवर-कंडक्टर, जलकर हुई मौत
गोवर्धन पूजा 2022 तिथि
Govardhan Puja 2022 Tithi: इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट से होगा जो 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें:- दिवाली पर चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का कोहराम, असम में मूसलाधार बारिश, उड़े चाय बागान, घर
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
Govardhan Puja 2022 Shubh Muhurt : 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ गोवर्धन पूजा के दिन प्रीति योग भी बना हुआ है। जो प्रातः काल से लेकर सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें:- बंगलादेश में तूफान ‘सितरांग’ का कहरः नौ लोगों की मौत, 10 लाख शिविरों में पहुंचे