धर्म कर्म

Raksha Bandhan 2021: शुभ संयोगों के बीच आ रहा है रक्षा बंधन, भाई-बहन के लिए होगा बेहद खास, जानें शुभ मुहूर्त

Share
Raksha Bandhan 2021: शुभ संयोगों के बीच आ रहा है रक्षा बंधन, भाई-बहन के लिए होगा बेहद खास, जानें शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली | Raksha Bandhan 2021: प्रेम के एक धाके बल पर रिश्तों और उनको निभाने का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन का त्योहर शुभ संयोगों के बीच आ रहा है इसलिए इस बार ये बेहद खास है। इस बार खास बात ये भी है कि रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरे दिन बहनें अपने भाईयों को प्रेम का धागा यानि राखी बांध सकेंगी। ये भी पढ़ें :- Afghanistan की ये खूबसूरत बाला बॉलीवुड में बिखेर चुकी हैं जलवा, Salman Khan  ने किया था लॉन्च Raksha Bandhan 2021 Shubh Muhurt इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं होने से सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 03 मिनट तक किसी भी वक्त राखी बांधी जा सकेगी। इसी के साथ इस बार राखी पर दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं। पहला शोभन योग और दूसरा धनिष्ठा नक्षत्र। ये भी पढ़ें :- जिसने अपने आश्रम में किया बच्चियों का भक्षण, उसके लिए जेल में आई 25 हजार राखियों का रक्षण शोभन योग ज्योतिषियों के अनुसार, शोभन योग को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान भाई की कलाई पर रखी बांधना ज्यादा शुभ और फलदायी होगा। रक्षा बंधन पर शोभन योग सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ये भी पढ़ें :- सुरक्षाबलों को Pulwama में बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया धनिष्ठा नक्षत्र कहा जाता है कि धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग भाई-बहन से बहुत प्रेम रखते हैं। अतः धनिष्ठा नक्षत्र में राखी बांधने से भाई-बहन के बीच प्रेम अटूट होता है। रक्षा बंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र शाम 7 बजकर 40 मिनट तक है। ये भी पढ़ें :- मिलिए 22 वर्षीय अरहान बागती से, टोक्यो पैरालिंपिक के लिए भारत का पहला डिप्टी शेफ डी मिशन
Published

और पढ़ें