लाइफस्टाइल/धर्म

अजब-गजबः महिला ने शादी के लिए छपवाया ऐसा इश्तेहार जिसमें लिखा था कि लड़का ना तो डकार मारता हो ना ही हवा छोड़ता हो..

Share
अजब-गजबः महिला ने शादी के लिए छपवाया ऐसा इश्तेहार जिसमें लिखा था कि लड़का ना तो डकार मारता हो ना ही हवा छोड़ता हो..
funny marriage add : दैनिक जीवन में जब हम अखबार पढ़ते है तो ढ़ेर सारे विज्ञापन देखते है। व्यवसाय से लेकर नौकरी शादी तक अनेकों विज्ञापन देखते है। कई बार कुछ महत्वपूर्ण विज्ञापन भी देखने को मिलते है तो कई बार कुछ अनोखे। एक ऐसा ही अनोखा विज्ञापन वायरल हो रहा है। जिसको पढ़कर सभी को एक बार के लिए हंसी आ ही जाएगी। अखबार में एक महिला ने एक विज्ञापन छपवाया है जिसमें लिखा है कि महिला को कैसा जीवनसाथी चाहिए। funny marriage add also read: दिलवाले ऐसे ले जाते हैं दुल्हनियां : बिहार में बाढ़ के बीच दूल्हे ने ऐसे पार कराई नई दुल्हन को नदी

यह थी महिला की रिक्वायरमेंट ( funny marriage add )

इस एड की पोस्ट ट्विट्र पर अदिति मित्तल मे शेयर की है। महिला ने इस शादी प्रस्ताव को 12 अखबारों में छपवाया गया है। इश्तेहार देने वाली महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। लेकिन महिला को दुल्हा 25 से 28 साल का चाहिए। महिला ने खुद के बारे में भी थोड़ी बहुत जानकारी दी है। महिला ने अपने बारे में कहा है कि छोटे बालों वाली लड़की है जो सोशल सेक्टर ( funny marriage add ) में जॉब कर रही है। साथ ही उसने खुद को फेमिनिस्ट बताया है। महिला ने विज्ञापन में लिखा है कि उसे एक ऐसा लड़का चाहिए जिसके पास पैसा होने के साथ-साथ उसकी हाइट भी अच्छी हो। लड़का अपने अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो। लड़के का जमा-जमाया बिज़नेस हो। करीब 20 एकड़ का फार्म हाउस भी हो। लड़के को खाना बनाना भी आना चाहिए। यह सब तो ठीक है सबसे मजेदार रिक्वायरमेंट महिला ने लिखी है। जो आजतक कहीं नहीं पढ़ी होगी। एड में महिला ने लिखा है कि लड़का डकार ना मारता हो। साथ ही उसे हवा छोड़ने की भी मनाही है। अगर कोई लड़का इन सभी जरूरतों को पूरा करता है तो वो एड में दिए गए मेल आईडी पर अप्लाई कर सकता है. funny marriage add

सोशल मीडिया पर यूजर्स के जवाब

इस ट्वीट के होते ही ये वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे रीट्वीट किया। भारत में ज्यादातर दिए जाने वाले मैरिज एड से ये विज्ञापन कई मामलों में अलग है। जहां लड़कियों के रंग, कास्ट, जॉब को प्रियोरिटी दी जाती है, वहां इस एड में महिला ने लीक से हटकर ( funny marriage add ) अपनी जरूरतें मेंशन की हैं। इस एड के वायरल होने के बाद BBC ने महिला की जानकारी इक्कठा की। पता चला कि उसने मात्र प्रैंक किया था। उसके भाई ने 13 हजार रूपये खर्च कर ये एड डलवाया था। हालांकि, एड के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस महिला को काफी भला-बुरा कहा।
Published

और पढ़ें