बरेली। शादी में नागिन डांस करना आम बात है लेकिन यह डांस दुल्हे को भारी पड़ गया।
यह घटना लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) के मेलानी की है।
खबरों के मुताबिक दुल्हे अपनी ही शादी में खूब नाच रहा था।
जब बारात दुल्हन के मंडप पहुंची तो काफी लेट हो चुकी थी।
लेकिन दुल्हा मंडप के दरवाजें पर भी नागिन डांस करे जा रहा था।
किसी तरह उसे मंडप के अंदर ले जाया गया। दुल्हन को उसकी यह सब हरकतें पसंद नहीं आ रही थी।
लेकिन रिश्तेदारों ने किसी तरह दुल्हन को शांत किया और वरमाला करवाई गई।
वरमाला के बाद भी दूल्हा एक बार फिर नागिन डांस के लिए बेचैन हो गया और स्टेज से कूदकर फिर नागिन डांस करने लगा।
यह सब देखकर दुल्हन का गुस्सा बढ़ गया और उसने स्टेज पर ही दुल्हे के साथ शादी से इंकार कर दिया।
यह सब देखकर दुल्हा भी गुस्से में आ गया और दुल्हन के साथ उसने बदतमीजी की।
इसके बाद मामला ज्यादा बढ़ गया और पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया और दुल्हा अपनी बारात लेकर वापस लौट गया।
हालांकि सिर्फ नागिन डांस ही शादी टूटने की वजह नहीं थी।
दुल्हन का कहना था कि दुल्हे ने बहुत शराब भी पी रखी थी और वह किसी शराबी और उत्पादी आदमी के साथ शादी नहीं कर सकती।