शिमला। एक 81 वर्षीय महिला को डायन बता लोगों ने पहले उसके चेहरे को काला किया और फिर जूतों की माला पहना उसे घुमाया। यह घटना हिमाचल प्रदेश की है। पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को हुई घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
पुलिस ने बताया कि सरकाघाट उपमंडल के गहड़ पंचायत के समहाल गांव में महिला के साथ मारपीट की गई।मंडी के पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया, ‘‘हमने इस संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।’’