लाइफस्टाइल/धर्म

UK में एक शहर में मिला जलपरी का कंकाल, कंकाल का आकार इंसान की तरह

Share
UK में एक शहर में मिला जलपरी का कंकाल, कंकाल का आकार इंसान की तरह
UK : हम सभी ने बचपन में जलपरी की कहानी सुनी ही है। सपनों में जलपरी को देखते तो सोचते कि एक दिन जलपरी मिलेगी और हमारी सभी इच्छाएं पूरी करेगी। लेकिन फिर बड़े-बुजुर्ग बताते कि जलपरी नहीं होती है यह सिर्फ कहानियों में मनोरंजन के लिए होती है। लेकिन जलपरी के अस्तित्व को लेकर आज भी सवाल उठते रहते हैं।UK के लिवरपूल शहर मे समुंद्र किनारे एक जलपरी का कंकाल मिला है। एक परिवार को समुद्र किनारो अजीबोगरीब कंकाल मिला है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये कंकाल किसी जलपरी है। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसे देखने वाले सभी लोग हैरान हैं। Skeleton of a mermaid found in the city of Liverpool, UK इसे भी पढ़ें Twitter पर Blue Tick हटाने और पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं..आइये जानते है इसके नियम

समुद्र किनारे नज़र पड़ी बेहद अजीबोगरीब चीज पर

यूके (United Kingdom) के लिवरपूल (Liverpool) शहर में मर्सीसाइड स्थित बीच पर पार्टी करने पहुंचे एक परिवार को जलपरी का कंकाल (Mermaid Skeleton) मिला है।  इस कंकाल की तस्वीरें बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसने दुनियाभर में खलबली मचा दी है। डेली मेली की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून को यूके में रहने वाली क्रिस्टी जोंस (Kristy Jones) अपनी फैमिली के साथ बीच पर पिकनिक मनाने गई थी। सभी समुद्र के किनारे एन्जॉय कर रहे थे. तभी उनकी नजर एक बेहद अजीबोगरीब चीज पर पड़ी।

आधा मानल कंकाल आधा जलपरी का

जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वो एक हड्डियों का बेहद अजीब ढांचा था। ये कंकाल इंसान की तरह भी दिख रहा था और मछली की तरह भी। उन्होंने बताया कि कंकाल का ऊपरी हिस्सा इंसान की तरह था, जबकि नीचले हिस्से में मछली की तरह पूंछ थी। तभी क्रिस्टी को अहसास हुआ कि वो दरअसल जलपरी का कंकाल है।हालांकि तस्वीरें वायरल होते ही कुछ लोगों ने सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या जलपरियां मात्र कहानियों की उपज है या सच में इनका अस्तित्व होता है? हालांकि अभी तक क्रिस्टी के लिए "मत्स्यांगना कंकाल" की असली पहचान एक पहेली बनी हुई है।

अधिकारियों ने जलपरी के कंकाल से नकारा

The Liverpool ECHO को दिए अपने इंटरव्यू में क्रिस्टी ने बताया कि कंकाल मिलने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है, और उसकी जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक वो भी नहीं समझ पाए कि ये क्या है? सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक इसे जलपरी का कंकाल मानने से इंकार कर दिया है।
Published

और पढ़ें