लाइफस्टाइल/धर्म

UPSC NDA Result 2022: पहली बार में ही टॉप थ्री में लड़कियों ने जमाया कब्जा

ByNI Desk,
Share
UPSC NDA Result 2022: पहली बार में ही टॉप थ्री में लड़कियों ने जमाया कब्जा
नई दिल्ली । UPSC NDA Result 2022: यूपीएससी एनडीए और एनए प्रवेश परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जाम वन के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिस भी कैंडिडेट्स ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। ये भी पढ़ें:- पहले बेटरी का खनिज तो जुटाए, फिर इलेक्ट्रीक वाहन की सोचे! UPSC NDA Result 2022:  आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल रिजल्ट में कुल 519 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अपने प्रदर्शन के आधार पर दोनों अकादमियों में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है। उन्हें एनडीए के 149वें कोर्स और 111वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। ये भी पढ़ें:- गुजरात में कोई पार्टी मुसलमानों को टिकट नहीं देती पहली बार में ही टॉप थ्री में लड़कियों ने जमाया कब्जा इस बार टॉप थ्री पोजीशन में दो लड़कियों ने बाजी मारी हैं। पहले नंबर पर रुबिन सिंह रहे हैं और ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। इसके बाद दोनों पोजीशन पर लड़कियां ने कब्जा जमाया है। जिनमें दूसरे नंबर पर अनुष्का अनिल बोर्डे और तीसरे स्थान पर वैष्णवी गोर्डे रहीं हैं। आपको बता दें कि, पिछले साल तक इस एग्जाम में लड़कियों को बैठने की इजाजत नहीं थी। इस साल से उन्हें परमीशन मिली और पहली बार में ही लड़कियां टॉप थ्री की लिस्ट में शामिल हो गईं। ये भी पढ़ें:- समान नागरिक संहिता: हिन्दू-हित या चुनावी प्रपंच? कुल 669,000 कैंडिडेट्स ने कराया था पंजीकरण UPSC NDA Result 2022:  इस साल यूपीएससी एनडीए के लिए कुल 669,000 कैंडिडेट्स ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 147,000 महिलाओं ने आवेदन किया था, जो कुल आवेदनों का लगभग 22 फीसदी है। ये भी पढ़ें:- अब पंजाबी सिंगर ‘बब्बू मान’ को जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा ये भी पढ़ें:- रफ्तार का कहर! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कारों में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत
Published

और पढ़ें