राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Vivah Muhurat 2025: इस खास दिन से फिर गूंजेगी शहनाई, सजेगी दुल्हन और उठेगी डोली!

Vivah Muhurat 2025Image Source: tv9

Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्यों की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर की जाती है।

चाहे वह शादी-ब्याह हो, मुंडन हो, या गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्य, सभी को शुभ मुहूर्त में किया जाता है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य बिना किसी विघ्न के संपन्न होते हैं।

खरमास के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है, लेकिन जैसे ही खरमास समाप्त होता है, शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

इस बार खरमास 15 दिसंबर से शुरू हुआ था और अगले साल, 14 जनवरी 2025 को इसका समापन होगा।

इसके बाद से ही शहनाई की आवाज फिर से गूंजेगी, दुल्हन सजेगी और डोली उठेगी, क्योंकि शुभ कार्यों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा।

also read: जानें नए साल की पहली और विष्णुजी की प्रिय वैकुंठ एकादशी कब? तारीख करें नोट

कैसे देखे जाते हैं शादी-ब्याह के मुहूर्त?

ज्योतिष शास्त्र में विवाह का मुहूर्त तब बनता है जब ग्रहों की स्थिति विवाह के लिए अनुकूल होती है।

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, हर दिन के साथ एक विशेष तिथि जुड़ी होती है, और इनमें से कुछ तिथियां विवाह के लिए विशेष रूप से शुभ मानी जाती हैं।

इनमें द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, एकादशी, त्रयोदशी जैसी तिथियां शामिल हैं।

इसके साथ ही, कुछ विशेष नक्षत्रों को भी विवाह के लिए शुभ माना जाता है, जैसे रोहिणी, मृगशिरा, मघा आदि।

इन तिथियों और नक्षत्रों के आधार पर वर और वधू की कुंडलियों का मिलान किया जाता है।

इसके बाद राशियों, नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है, जिससे विवाह की सही तिथि का निर्धारण किया जाता है।

इस प्रकार, शुभ मुहूर्त में विवाह का निर्णय लिया जाता है, जो दोनों जीवनसाथियों के लिए सुखमय और समृद्ध जीवन का कारण बनता है।

जनवरी 2025 विवाह मुहूर्त(Vivah Muhurat 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 के जनवरी माह में विवाह के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं. 16 जनवरी, 2025, बृहस्पतिवार 17 जनवरी , 2025, शुक्रवार 18 जनवरी , 2025, शनिवार 19 जनवरी, 2025, रविवार 20 जनवरी , 2025, सोमवार 21 जनवरी , 2025, मंगलवार 23 जनवरी 2025, बृहस्पतिवार 24 जनवरी, 2025, शुक्रवार 26 जनवरी, 2025, रविवार 27 जनवरी, 2025, सोमवार

फरवरी 2025 में विवाह मुहूर्त

साल 2025 में विवाह के लिए कुल 14 शुभ मुहूर्त हैं. जो कि इस प्रकार हैं- 2 फरवरी, 2025 रविवार 3 फरवरी, 2025 सोमवार 6 फरवरी, 2025 गुरुवार 7 फरवरी, 2025 शुक्रवार 12 फरवरी, 2025 बुधवार 13 फरवरी, 2025 गुरुवार 14 फरवरी, 2025 शुक्रवार 15 फरवरी, 2025 शनिवार 16 फरवरी, 2025 रविवार 18 फरवरी, 2025 मंगलवार 19 फरवरी, 2025 बुधवार 21 फरवरी, 2025 शुक्रवार 23 फरवरी, 2025 रविवार और 25 फरवरी, 2025 मंगलवार

शुभ मुहूर्त देखना क्यों जरूरी?

हिंदू धर्म में विवाह से के लिए मुहूर्त देखना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. कहते हैं कि अगर किसी की शादी गलत मुहूर्त में हो तो पति-पत्नी को वैवाहिक जीवन में बहुत सी परेशानियां और दुख का सामना करना पड़ता है. वहीं सही मुहूर्त में शादी की जाए तो जीवन सुख और शांति के साथ बितता है.

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *