यूथ करियर

चुनाव खत्म अब परीक्षा की घड़ी! UP Board Exam 2022 का Time Table जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ByNI Desk,
Share
चुनाव खत्म अब परीक्षा की घड़ी! UP Board Exam 2022 का Time Table जारी, ऐसे करें डाउनलोड
लखनऊ | UP Board Exam Time Table 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 अब पूरे हो चुके है। बस इंतजार है तो केवल परिणाम का। इसी बीच यूपी बोर्ड ने भी अपना परीक्षा कार्यक्रम (UP Board Exam 2022 Schedule) जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 24 मार्च से बच्चों के एग्जाम शुरू हो जाएंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स बैठने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें:- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पुतिन को ललकार! मैं किसी से नहीं डरता, कीव में हूं मौजूद 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा 12 अप्रेल तक चलेंगी यूपी में चुनावी शोर थमने के बाद अब बोर्ड परीक्षा 2022 का जोर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) के डायरेक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया। इसमें यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल (UP Board Exam 2022) जारी करते हुए कहा है कि, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी और 12 अप्रेल, 2022 तक जारी चलेंगी। जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में पूर्ण होगी। ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में शिवसेना के पदाधिकारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, करीबी के घर कार्रवाई से भड़के ठाकरे ऐसे डाउनलोड करे टाइम टेबल - UP Board Exam Time Table 2022: - ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाए। - वेबसाइट पर Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें। - परीक्षा का पूरा शेड्यूल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। - अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ये भी पढ़ें:- कंधार में भारतीय विमान हाईजैक करने वाले आतंकी को गोली से उड़ाया, आतंकी की मौत भी हुई आतंक से 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी होंगे शामिल जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाई स्कूल में 27 लाख 81 हजार 654 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा संचालन के लिए यूपी बोर्ड ने कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ये भी पढ़ें:-  धमकी! रूस को न करें मजबूर नहीं तो बंद कर देंगे गैस सप्लाई, 300 डॉलर पहुंचेगा कच्चा तेल
Published

और पढ़ें