अलवर। राजस्थान के अलवर में कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं में सेना में भर्ती होने का जोश देखने को मिल रहा है।
आज से अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरु हुई सेना भर्ती के लिए युवा तड़के तीन बजे दौड़ के लिए स्टेडियम पहुंच गये। जिसमें दौसा जिले के युवाओं ने भाग लिया।
दौसा जिले के 5324 युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए पंजीयन कराया था। आज की दौड़ में 3935 युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाई। इसमे 274 युवा सफल रहे।
पांच जनवरी को होने वाली भर्ती में अलवर जिले के बहरोड़ एवं किशनगढ़बास के छह हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है। सेना भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद है। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से ठंड से बचाने के लिए भर्ती के लिए आये युवकों के लिए ठहरने की विशेष व्यवस्था भी की है। भर्ती के चलते बसों एवं ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है।
युवाओं में दिख रहा है सेना में भर्ती होने का जोश
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...