मेष(Aries): विरोधियों से सावधान रहने से ही आपकी सफलता निश्चित होगी। आज लेन-देन के मामले में भाग दौड़ हो सकती है। दोस्तों और ऑफिस के साथियों का सपोर्ट लेना जरूरी होगा। किसी सीक्रेट काम में आज हाथ न डालें तो अच्छा होगा।
वृष(Taurus): धार्मिक कार्यों की निवृत्ति हो जाएगी। समय बहुत जल्दी ही अपना रंग बदल देगा। आज ट्रेवल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। पैसे के मामले में भी और मौज-मस्ती के मामले में भी। पढ़ाई-लिखाई के मामले में सफलता मिलेगी।
मिथुन(Gemini): अनावश्यक खर्च के बावजूद आकस्मिक धन लाभ भी होता रहेगा। हर बात का वही मतलब निकले जो आपके फायदे में हो ऐसा जरूरी नहीं है। आज आपके सामने कई सुनहरे मौके आएंगे, इसलिए उन्हें नजर अंदाज करने की भूल न करें।
कर्क(Cancer): परिवार की सुख शांति बनाने के लिए आपको भरसक प्रयत्न करने होंगे। जल्दबाजी बढ़ने से कभी-कभी काम खराब भी हो जाता है। सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो भी मदद के लिए आगे आए, उसका सहयोग लें।
सिंह(Leo): निकट-दूर की यात्राओं के लिए सक्रियता बढ़ेगी। आज ऑफिस में कुछ दिलचस्प ऐक्टिविटीज में आपका मन लगा रहेगा। पूरे उत्साह और कॉन्फिडेंस से अपनी बात कहें, फिर चाहे मामला मन का हो या दिल का। कामयाबी मिलने के पूरे चांस हैं।
कन्या(Virgo): आज फाइनैंस के मामले में पोजिशन काफी अच्छी रहेगी। अगर आपको ज्यादा एनर्जी महसूस नहीं हो रही है, तो यह खाने की गलत आदतों और एक्सर्साइज न करने का नतीजा हो सकता है। इस बारे में जल्द ही कोई फैसला लेने की जरूरत है।
तुला(Libra): लाभ खर्च के साथ ही भौतिक सुख समृद्धि भी बढ़ेगी और मनोविनोद के अवसर भी मिलेंगे। आज दफ्तर में आपका तनाव कुछ कम होगा। यंगस्टर्स को कोई नया काम मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक(Scorpio): कष्ट साध्य कार्यों में किसी की सहायता मिलने की आशा है। आज ऑफिस और बिजनस का माहौल काफी एक्साइटिंग रहेगा लेकिन साथ ही आपका शेड्यूल कुछ हैक्टिक भी रहेगा, और किसी डेडलाइन या अचानक आई मुसीबत से नहीं डरेंगे।
धनु(Sagittarius): वाद-विवाद अथवा तर्क-बहस में समय न गंवाए। सहयोगियों के साथ बेकार की गपबाजी में उलझने से सीनियर्स का मूड बिगड़ने की आशंका है। लोग अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें जरूरी कदम उठा लेने चाहिए।
मकर(Capricorn): सार्वजनक कार्यों में अभिरूचि बढे़गी। आज बिजनस में दोस्तों और शुभचिंतकों के सपोर्ट से पोजिशन सुधरेगी। फैमिली में मौज- मस्ती के पलों का पूरा फायदा उठाएं। खर्च ज्यादा हो सकता है, इसीलिए जेब का भी ख्याल रखें।
कुंभ(Aquarius ): विशेष भाग-दौड़ के उपरांत आंशिक कार्य सिद्धि का संतोष होगा। आज इनकम का कोई नया सोर्स मिलेगा, जिससे सेविंग्स अचानक बढ़ जाएगी। शादी के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला करना ठीक नहीं होगा
मीन(Pisces): मित्रों से मिलाप भी होगा। आज अचानक किसी विशेष फायदे की खुशी से ऑफिस का माहौल बदल जाएगा। घरेलू जीवन में शांति रहेगी। बिजनस की स्थिरता पर ध्यान देकर कोई फैसला लेना ठीक होगा। साथ में काम करने वाले लोग आज आपसे कुछ दूरी बना सकते हैं|
राशिफल 04 मार्च बुधवार
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...