राशि

राशिफल 21 फरवरी शुक्रवार

ByNI Desk,
Share
राशिफल 21 फरवरी शुक्रवार
मेष राशि– मेष राशि के जातक आज जल में गुड़ मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। लाल चंदन व कनेर के फूल चढ़ावें। शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर भगवान शंकर को भोग लगाएं।  'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करें।भूमि, भवन आदि अचल संपत्ति प्राप्त होगी।छात्र इस विधि से पूजा करें तो शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। गृहस्थों को सुख-शांति मिलती है। जो लोग अपना घर बनाने का सपना संजोए बैठे हैं उनके प्रयास में आने वाली बाधा दूरी होती है। वृष राशि- इस राशि के जातक दही से शिव का अभिषेक करें इसके अलावा चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत यानि चावल शिवलिंग पर आक का फूल और पत्ता चढ़ाएं। ,चढ़ावें। ऐसा करने से आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी|  'ॐ नागेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करें। परिवार में सुख-शांति आएगी।इस प्रकार पूजा करने से उर्जा का विकास होता है। कार्य क्षमता बढ़ती है और भाई बहनों के बीच आपसी प्रेम एवं सद्भाव बढ़ता है। मिथुन राशि– मिथुन राशि वाले आज भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करे। शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद अपामार्ग और विल्वपत्र चढ़ाएं। इसके अलावा मूंग, दूर्वा और कुशा भी अर्पित करें।  ' ॐ भूतेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।जो व्यक्ति मीडिया में कैरियर बनाना चाहते हैं उन्हें इस पूजा से अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। जो लोग आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें धन लाभ का मौका मिलता है। कर्क राशि– इस राशि के शिवभक्त भगवान शिव का अभिषेक घी से करें। साथ ही कच्चा दूध, सफेद आंकड़े का फूल और शंखपुष्पी भी चढ़ावें। शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ हौं जूं सः' इस मंत्र का जितना संभव हो जप करें। ।व्यक्तित्व विकास होगा। आपके राशि के स्वामी चन्द्रमा को बल मिलेगा जिससे सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक परेशानियों एवं चिंताओं का निदान होगा। इस प्रकार शिव की पूजा करने से भौतिक सुख के साधनों में वृद्घि होती है। सिंह राशि– सिंह राशि के व्यक्ति गुड़ के जल से शिव अभिषेक करें। शिवलिंग की पूजा गंगा जल से करें और सफेद कनेर का फूल चढ़ाएं। भांग व धतूरा भोग मे अर्पण करे ।गुड़ व चावल से बनी खीर का भोग लगाएं।  'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम। उर्वारूकमिव बन्ध्नान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। इस मंत्र का जप करें।  मानसिक शांति मिलती है। सामाजिक प्रतिष्ठा  और यश की प्राप्ति होती है। सरकारी नौकरी एवं सरकार से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधा दूर होती है। विवाह योग्य कन्याओं की शादी के योग मजबूत होते हैं। कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए भी गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना फलदाई रहेगा | भीमाशंकर को प्रसन्न करने के लिए दूध में घी मिलाकर शिवलिंग को स्नान कराएं। इसके बाद पीला कनेर और शमी के पत्ते चढाएं। इसके अलावा भांग, दुर्वा व पान चढ़ाएं।ॐ ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जाप करे ।   आत्मविश्वास बढ़ता है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग में वृद्घि होती है। मित्रों से अच्छे संबंध बने रहते हैं। पूरे वर्ष विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होता रहता है। तुला राशि– तुला राशि वाले इत्र या सुगंधित तेल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें और दूध में बताशा मिलाकर शिवलिंग को स्नान कराएं और आक का फूल शिव को अर्पित करें।दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें।  शिव पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें।  कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी दूर होती है। पिता के साथ मधुर संबंध बने रहते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होती है। जो लोग अभिनय अथवा संगीत की दुनिया में कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए इस प्रकार शिव की पूजा करना लाभप्रद रहता है। वृश्चिक राशि– इस राशि के जातकों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक करना शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। दूध और धान के लावा से शिव की पूजा करें। शिव को गेंदे का फूल, शमी एवं बेलपत्र चढाएं। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरुर चढ़ाएं।  'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का जाप करें।  महाशिवरात्रि के दिन इस प्रकार शिव की पूजा करने से भाग्योन्नति होती है। पिता से धन का लाभ होता है। भौतिक सुखों की कामना रखने वालों का धन वैभव बढ़ता है। धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदाई माना गया है|गंगाजल में केसर मिलाकर शिव को अर्पित करें। विल्वपत्र एवं पीला अथवा लाल कनेर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके साथ ही भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्रः प्रचोदयात।। इस मंत्र से शिव की पूजा करें।  अचानक होनी वाली क्षति और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आकस्मिक संकटों से बचाव होता है। मकर राशि – मकर राशि के जातक आज नारियल के पानी से शिव का अभिषेक करें। गंगाजल में गुड़ मिलाकर शिव का जलाभिषेक करें। शिव को नीले का रंग फूल और धतूरा चढ़ाएं। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल भी भगवान को चढ़ाएं।  'शिव सहस्त्रनाम' का उच्चारणकरें।  शादी में आने वाली बाधा दूर होती है | साझेदारी में बिजनेस करने वालों की साझेदारी मजबूत होती है और लाभ बढ़ता है। कुंभ राशि– कुम्भ राशि वाले तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करें। यह शनि पीड़ा को भी कम करता है।शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद कमल का फूल और धतूरा चढ़ाएं। साथ ही उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल से पूजा में अर्पित करें। 'ॐशिवाय नम:' का जाप करें। पूरे वर्ष सेहत अच्छी रहती है। शत्रुओं एवं विरोधियों का डर नहीं रहता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मीन राशि – मीन राशि वाले आज  दूध में केशर मिलाकर शिव पर चढ़ाएं। स्नान के पश्चात शिव को गाय का घी और शहद अर्पित करें। कनेर का पीला फूल और विल्वपत्र शिव को चढ़ाएं।  चावल और दही मिलाकर भोग लगाएं। पीली सरसों और नागकेसर शिव को चढ़ाएं।  'ॐ भौमेश्वराय नम:' का जाप करें।
Published

और पढ़ें