राशि

राशिफल 21 मार्च शनिवार

ByNI Desk,
Share
राशिफल 21 मार्च शनिवार
मेष (Aries ):  आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गम्भीरता से करेंगे उन सभी प्रयासों में सायंकाल तक सफलता मिल जाएगी।  शुभ समाचार मिलने से किसी गहरी चिन्ता का भी निवारण होगा।  कारोबार में अच्छी प्रगति होने से धन लाभ के भी संकेत हैं। वृष (Taurus):  लाभदायक समय के बावजूद आपकी मन की परेशानी आज के दिन बदस्तूर जारी रहेगी।अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिलसकती है। मिथुन (Gemini): आज के दिन दूसरों की गतिविधि में हस्तक्षेप न करें तो अच्छा है। अपने काम से काम रखना ही अभीष्ट होगा। दोपहर तक आपको किसी कठिन काम के बन जाने की खुशी प्राप्त होगी। सन्तान पक्ष या पारिवारिक जनों की ओर से भी आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क (Cancer): महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन दिन में ही जो जाएगा। एक साधारण सी सफलता के चलते आजके दिन आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़ कर रहेगा। किसी विवाद या कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिलसकती है।  आगे चलकर सन्तोषजनक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सिंह (Leo): दिन तो फायदेमंद है ही सायंकाल भी आशाजनक होगी। अध्ययन और पठन पाठन में अभिरूचि बढ़ेगी। काफी मेहनत और परिश्रम के बाद भी आज के दिन आपको वांछित लाभ की प्राप्ति में अवरोध झेलना पड़ेगा। कन्या (Virgo):   आज का दिन आपके लिए व्यर्थ की दौड़भाग लेकर आ रहा है। जिस व्यक्ति से आप समय लेकर मिलने जा रहे हैं उसका अपनी जगह से नदारद रहना भी आपके लिए खेद का विषय होगा।  अपने काम से काम रखें तो किसी भारी खर्च या संकट से बचसकते हैं। तुला (Libra):  काफी समय के बाद अच्छे सौभाग्य और समय की बलवानता का अहसास आपको आज होने वाला है। किसी अज्ञात व्यक्ति के जरिए आपको अच्छा लाभ या कार्यक्षेत्र में तरक्की करने का अवसर मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य एवं सामाजिक दायरे में भी सुधार आजाएगा। वृश्चिक (Scorpio):  आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप किसी दूसरे के विवाद या झगड़े में नहीं पड़ें। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमें शुरूआती कठिनाई जरूर है लेकिन यह भी सुनिश्चित है कि आगे चलकर आपको इच्छित लाभ हो सकता है। धनु (Sagittarius):   किसी अटके हुए काम को बनाने के लिए दोपहर बाद का समय कुछ अनुकूल जरूर है लेकिन कुल मिलाकर समय अभी सार्थक नहीं हो पाएगा। वैसे तो आपका मान-सम्मान समाज में बना हुआ है लेकिन आगे चलकर इसके लिए भी कुछ ठोस काम करना जरूरी होगा। मकर (Capricorn):  आज के दिन आपको किसी विचारे हुए काम को पूरा करने की अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। जो काम आपने शुरू किए थे उनमें अच्छी प्रगति और उन्नति को देखकर आपको भी हर्ष होगा। दोपहर के बाद ग्रहों की तेज चाल से कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होसकता है। कुंभ (Aquarius):  आज सुबह सुबह ही कोई अच्छा सन्देश आपके शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर कर देगा। किसी अभिन्न मित्र या परिजन से चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। दिन के समय लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार और कारोबार में प्रगति होने से आगे चलकर अच्छे धनलाभ की भी आशा रहेगी। मीन (Pisces): दिन भर पैदा होने वाला तनाव सायंकाल तक समाप्त हो जाएंगे। कठोर परिश्रम करने के बावजूद आज के दिन आपको वांछित लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। कभी कभी परिस्थितियां और समय साथ नहीं देता है। कुछ ऐसा ही अवरोध आज के दिन आपको भी झेलना पड़ रहा है।
Published

और पढ़ें