राशि

राशिफल 26 दिसम्बर गुरुवार

ByNI Desk,
Share
राशिफल 26 दिसम्बर गुरुवार
मेष वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण शारीरिक कष्ट होने के साथ मानसिक तनाव देगा और ग्रहण का प्रतिकुल परिणाम प्राप्त होगा। भाग्य साथ नहीं देगा। वृषभ वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण इस राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। वाहन चलाने में सावधानी बरते। कई तरह के कष्ट उठाना पड़ सकते हैं। मिथुन वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण वैवाहिक रिश्तों के लिए ठीक नहीं हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है और कलह की संभावना दिखाई दे रही है। कर्क वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण कर्क राशि के लिए शुभ फलदायी होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा। सिंह वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में कमी करेगा और संतान पक्ष से तकलीफ हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी असफलता हाथ लगेगी। कन्या वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण  शुभ नहीं है ,कन्या राशिवालों को नौकरी के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। तुला वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण मिला जुला परिणाम देगा | भाग्य कम साथ देगा, लेकिन पराक्रम अच्छा रहेगा। छोटे भाई-बहनों को दिक्कत हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वृश्चिक वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं है | आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं सावधान रहे। तामसिक आहार से दूर रहें। धनु वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण आपके लिए अशुभ परिणाम देगा | धनु राशि वालों की खुद की और जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर सावधान रहें। मकर वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण आपके लिए शुभ रहने  वाला है ,विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन शत्रु पीड़ा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। कुंभ वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण में ग्रहण का फल शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और भाईयों से सहयोग मिलेगा। सभी इच्छाओं की पूर्ती होगी। प्रेम संबंधों में दिक्कत हो सकती है। मीन वर्ष 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण  अशुभ रहेगा ,इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। अधिकारियों की नाराजगी काी वजह से नौकरी में अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है।
Published

और पढ़ें