राशि

राशिफल 7 फरवरी शुक्रवार

ByNI Desk,
Share
राशिफल 7 फरवरी शुक्रवार
मेष (Aries):- कोई शुभ कार्य करने की वजह से आज आप दिनभर प्रसन्न रहेंगे।  भूमि संबंधी कार्यों में आ रही उलझनें कम होंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार वालों के साथ वक्त गुजारने का मौका शाम को मिलेगा। पुराने समय से लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका भी मिलेगा । वृष (Taurus):- आज   शाम तक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले बुजुर्गों की राय भी जान लें। संतान के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। मिथुन (Gemini):- आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में नम्रता लानी होगी।  दिन के दूसरे हिस्से में काम में स्थिरता रहेगी। संतान के व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी परेशानियों और शिकायतों को नजरअंदाज न करें। कर्क (Cancer):- आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों से पैसा कमाने के प्रयास सफल होंगे। काम में रुकावट आएगी।  नियमों का ध्यान रखते हुए कार्य करें। कहीं दूर की यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी रखें। कोई सुखद सूचना मिलेगी। सिंह (Leo): - आज पैसे से जुड़ी परेशानी दूर होगी। युवा मित्रों का सहयोग खूब मिलेगा। किसी लेन - देन के विषय में निपटारा जरूरी होगा। वाहन से चोट लग सकती है। पढ़ाई - लिखाई में सफलता मिलेगी।  जायदाद संबंधी विवादों का हल निकल हीआएगा। कन्या (Virgo): - आज का दिन कारोबार के लिए अच्छा है।  धन लाभ की संभावना है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास से स्टूडेंट्स को फायदा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार मन के मुताबिक ही रहेगा। तुला (Libra): - आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है।   संतान की ओर से परेशानी दूर होगी। सुख - समृद्धि बढ़ेगी।अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। विरोधी कमजोर होंगे। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वृश्चिक (Scorpio):- आज का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। दिन के पहले हिस्से में किसी की सहायता करेंगे। लव अफेयर से कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन सूझबूझ से मामला सुलझ सकता है। रिश्तों को जबरदस्ती पुश न करें। हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। धनु (Sagittarius):- आज आपके सामने अपने धन को स्थायी प्रॉपर्टी में बदलने के उपयुक्त अवसर होंगे। इस बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है।  मानसिक बेचैनी रहेगी। शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी। मकर (Capricorn):- आज आपके सामने कुछ मुश्किलें आएंगी , जिन्हें देखकर आपको गलत रास्ता अपनाने का ख्याल आएगा। लेकिन ऐसा कतई न करें और सोच समझकर कदम उठाएं।  भाग्य के बदलाव को शांति से स्वीकारें। दोपहर बाद आलस दूर होगा और काम में तेजी आएगी। कुंभ (Aquarius):- आज का दिन कार्य साधक है। कई जटिल काम निपटाने होंगे। अगर घर का निर्माण कार्य चल रहा है ,तो वहां आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। पैसों का संकट दूर होगा।  विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा सकेंगे। मीन (Pisces):- आज आपके सामने अपने धन को पर्मानेंट प्रॉपर्टी में बदलने के उपयुक्त अवसर होंगे। इस बारेमें अंतिम फैसला लेने से पहले परिवार के सदस्यों की राय लेनी जरूरी है।  शांति से हल खोजना होगा। शुभ काम के निपटने की तसल्ली रहेगी।
Published

और पढ़ें