राशि

कोरोना काल में जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल | सेहत, व्यापार, नौकरी, यात्रा और खर्चे का करें आकलन

Share
कोरोना काल में जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल | सेहत, व्यापार, नौकरी, यात्रा और खर्चे का करें आकलन
Jaipur | इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति कैसी रहेगी? आपकी इन जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से और अधिक अच्छी होगी। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे फल दे सकता है। छात्र वर्ग को भी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते कार्यो के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के मध्य में धन का व्यय हो सकता है। सेहत अच्छी बने रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग को इस हफ्ते अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जॉब से संबंधित कोई इंटरव्यू दिया तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। इस हफ्ते धन का आवागमन भी अच्छा बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में यात्रा का योग रहेगा, खर्च भी हो सकता है। मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको कार्यो में अच्छी सफलता दिला सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे तथा नए लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। धन का लाभ अच्छा होगा तथा धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को मानसिक रूप से सुकून महसूस हो सकता है। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रह सकती है। इस हफ्ते कार्यो को लेकर यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। इस हफ्ते आप अपने शौक-मौज के साधनों पर धन का खर्च कर सकते हैं। नौकरी वर्ग को पदलाभ तथा नए कार्यो की जिम्मेदारी मिल सकती है। धन का लाभ होगा, आप अपने प्रयास जारी रखें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की समस्याएं कुछ कम हो सकती हैं। धन को लेकर चल रही दिक्कतों में इस हफ्ते आपको आराम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और अपने कार्यक्षेत्र में लाभ भी मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। धन भी खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की कामकाज में स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। नौकरी वर्ग को इस हफ्ते कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास इस हफ्ते पूर्ण होते नजर आएंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी तथा प्रेमी के प्रति आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है। सेहत संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकता है। छात्रों को यह हफ्ता अच्छे लाभ दे सकता है, इसलिए उचित लाभ लें। संतान के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको लाभ व कार्यो में सफलता दिलाएगा। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के सभी कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ कम बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह आपको अन्य स्रोतों से धनलाभ के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो चल रही किसी पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है। नौकरी से संबंधित नए विकल्प सामने आ सकते हैं। छात्रों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है। धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों का कार्यो को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ भी मिल सकता है। आप संतान के साथ समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को यह हफ्ता लाभ देगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ दे सकता है। परिजनों के साथ प्रेम बनाए रखें। मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते काम की अधिकता बनी रह सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यो को लेकर परिस्थितियां उनके मन मुताबिक बनी रह सकती हैं। धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढ़ सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। इस हफ्ते नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन लाभ के योग इस हफ्ते बने रहेंगे। आपकी आय और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते परिजनों के साथ समय अच्छा बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी चल रही है, तो वह समाप्त हो सकती है। मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपके दैनिक सुख में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। इस हफ्ते क्रोध और जिद्दी स्वभाव से बचना अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको धन लाभ तथा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। (ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
Tags :
Published

और पढ़ें