आज के समय में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में अगर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्ती है तो वह हैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी। वैश्विक नेताओं के बीच अब्व्ल जगह बना चुके नरेन्द्र मोदी दुनिया की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों में शुमार हैं और आज भी उनका जादू बरकरार है। अपनी कार्यशैली, दृढ़निश्चय और क्षमता के कारण नरेन्द्र मोदी का नाम न सिर्फ भारत में, बल्कि विश्व पटल पर भी गूंजता हैं। देश में तो हर किसी की जुबान पर मोदी जी का नाम है ही, विदेशों में भी यह नाम गूंज रहा है । नरेन्द्र मोदी की तमाम खूबियां ही उनको दूसरे राजनीतिज्ञों से अलग बनाती हैं। 26 मई 2014 को सत्ता मंर आने के तुरन्त बाद से ही मोदी सरकार ने अन्य देशों के साथ सम्बन्धों को नया आयाम देने की दिशा में कार्य करना आरम्भ कर दिया था। दक्षिण एशिया के अपने पड़ोसियों से सम्बन्ध सुधारना मोदी सरकार की विदेश नीति के केन्द्र में है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अथक मेहनत से दुनिया का नजरिया भारत की ओर बदला है। नरेन्द्र मोदी ने प्रथम दिन से ही विदेश नीति पर काम करना शुरू कर दिया था, जब उन्होंने दक्षेस देशों को शपथ ग्रहण समारोह में न्यौीता दिया और सभी राष्ट्राउध्याक्ष राष्ट्र पति भवन प्रांगण में उपस्थित हुये। यह हमारे देश की बदलती हुई सोच की पहचान थी। मोदी जी के प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्री य पहचान मिली और विश्व भर में 23 जून को अंतर्राष्ट्री य स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। भारत अंतर्राष्ट्री य स्तर पर आतंकवाद, कालाधन, सीमा विवाद, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसे बड़े मुद्दों पर कार्य कर रहा है। आज भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहा है। (birthday of PM Modi)
कोरोना काल में लगातार देशवासियों के साथ-साथ विश्व समुदाय के साथ सामंजस्य बनाने वाले और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता साबित हुए हैं। लोकप्रियता के मामले में अन्या विश्वी नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहले स्थान पर हैं। मोदी ने 12 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिकी फार्म डेटा इंटेलिजेंस कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के हालिया सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस सर्वे के हिसाब से मोदी की स्वीकार्यता रेटिंग 70 फीसदी है। सर्वे में मोदी की यह रेटिंग दुनिया के टॉप 13 नेताओं में सबसे अधिक है। भारतीय प्रधानमंत्री की यह रेटिंग जून, 2021 में 66 फीसदी थी, जिसमें तीव्रगति से निरंतर वृद्धि हो रही है।
Read also समर्पण और सेवा के पर्याय नरेंद्र मोदी
अंतर्राष्ट्री य परिस्थितियाँ तेजी से बदलती रहतीं हैं। उसके अनुरूप अपनी नीतियों में फेरबदल करना भी आवश्यक हो जाता है। इसके लिए लचीलेपन एवं कठोर, दोनों ही नीतियों की आवश्यकता होती है। अतीत में भारतीय विदेश नीति में इसका अभाव दिखाता रहा, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार की विदेश नीति व्यावहारिक मोर्चे पर पूरी तरह परिपक्व रही है। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति में पड़ोसियों को प्राथमिकता देने का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे इन देशों को लेकर भारत की दृष्टि बदली है। विदेश नीति में आया यह बदलाव उपयुक्त एवं तार्किक है, क्योंकि सदा परिवर्तनशील विदेश नीति को किसी एक लकीर के हिसाब से नहीं चलाया जा सकता है। मामले के हिसाब से निर्णय लेने होते हैं, तभी राष्ट्रीय हितों की पूर्ति संभव हो सकेगी। मोदी सरकार विदेश नीति की इसी व्यावहारिक राह पर चल रही है। हाल के कई उदाहरण इसकी पुष्टि करते हैं। कोरोना काल में अपने पहले विदेश दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेश की मुक्ति के मसीहा शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती से जुड़े कार्यक्रम में बांग्लादेश गए। यह कार्यक्रम पिछले वर्ष ही आयोजित होने थे, लेकिन कोरोना लहर एवं कहर के कारण स्थगगित हो गए थे। इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने दर्शाया कि भारत के लिए उसके पड़ोसी कितने महत्वपूर्ण हैं? अपने पहले विदेश दौर के लिए उन्होंने भूटान को चुना तो दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली विदेश यात्रा पर मालदीव गए।
जब भी किसी पड़ोसी देश पर संकट आता है तो भारत अग्रिम भूमिका में रहकर उनकी मदद करता है। जब नेपाल में भूकंप आया तो भारत ने अपनी एनडीआरएफ की टीमें भेज नेपाल की मदद की। वहीं जब बाहरी देशों से भारत के खिलाफ कुछ होता है तो उसका भी डटकर मुकाबला किया जाता है। चीन ने भारत की भूमि में अतिक्रमण करने की कोशिश की, तब भी हमारी विदेश नीति काम आई। सेना बल के दृढ़ निश्चय और विदेश नीति के बल पर चीन को वापस हटना पड़ा। हमारा पड़ोसी म्यांमार बहुत अशांत है। यहां भी भारत की नीति सफल रही है और मोदी सरकार ने व्यावहारिक रणनीति का परिचय दिया है। म्यांमार से शरणार्थियों की समस्या को देखते हुए भारत खासा सतर्क है और एहतियात भी बरत रहा है। इसी तरह श्रीलंका में इस समय स्थिरता तो कायम है, लेकिन उसका अतीत पीछा नहीं छोड़ रहा। बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में युद्ध अपराधों को लेकर श्रीलंका पर आए एक प्रस्ताव से भारत ने अपने आप को अलग रखा। ऐसे में श्रीलंका का परोक्ष समर्थन कर भारत सरकार ने राष्ट्रहित में कदम उठाया है, क्योंकि हिंद महासागर में श्रीलंका जैसा साथी हमारे लिए अहम है। मोदी सरकार तमाम दबावों को दरकिनार करते हुए व्यावहारिक विदेश नीति की राह पर चल रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान को लेकर उसका नजरिया साफ एवं स्पष्ट है।
Read also PM Modi के जन्मदिन पर Vaccination ने बनाया नया कीर्तिमान, 2 करोड़ से ज्यादा डोज लगाकर लोगों को दिया सुरक्षा कवच
कोरोना महामारी के समय भी भारत ने सभी राष्ट्रों की मदद करने के लिए अग्रिम भूमिका निभाई, भारत ने कई देशों को इस महामारी से लड़ने के लिए दवाइयां भेजीं और जब तक संभव था तब तक कई देशों को भारत ने कोविड-19 की वैक्सीन भी प्रदान की। विभिन्नभ देशों में लगभग 3.50 करोड़ देशवासी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं और सभी के लिए भारत ने एक नीति बनाई, जिससे भारत के लोगों को एक पहचान मिली। वंदे भारत मिशन के तहत संकट काल के समय 70 लाख देशवासियों को सुरक्षित भारत पहुंचाया गया।
अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता पलट को जहाँ उन्होंने मान्यता प्रदान नहीं की, वहाँ पर निवासरत भारतीयों सहित अन्य देश के नागरिकों को पूर्ण सुरक्षा देते हुये विशेष विमान से स्वदेश वापिस लेकर आये।
इस समय रूस, इजरायल एवं अमेरिका जैसे कई देशों से भारत के मधुर संबंध है। पिछले सात वर्षों में सारी दुनिया से भारत को भरपूर सहयोग मिल रहा है। हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले तीसरे राष्ट्र बने। कई देश भारत में एफडीआई के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। जापान हमारे देश में बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट बना रहा है तो नमामि गंगे को लेकर अमेरिका कार्य कर रहा है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा और जिस प्रकार से वे कार्य कर रहे हैं, उससे भारत का एक सुपर पावर बनना निश्चित है। आज उनके 71 वें जन्मदिन पर उनके सुखद, स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना है।
(लेखक कार्यकारी सचिव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा हैं)
वैश्विक क्षितिज के महानायक नरेन्द्र मोदी
और पढ़ें
-
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया
नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह...
-
पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में...
-
उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और...
-
डिंपल यादव ने ईवीएम पर उठाए सवाल
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं। इसी बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)...