बेबाक विचार

ब्रिटेन के ऐसे दिन!

ByNI Editorial,
Share
ब्रिटेन के ऐसे दिन!
ब्रिटेन के महंगाई ने कई महिलाओं को देह बेचने पर मजबूर किया है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन में वेतन में बढ़त से ज्यादा वृद्धि भोजन और ऊर्जा की कीमतों में हुई है। ऐसी खबरें पहलें तीसरी दुनिया के गरीब देशों के बारे में आती थीं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इस तरह की खबर उस देश के बारे में आएगी, जिसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता था, यह बात कम से अभी तक की पीढ़ियों ने तो नहीं सोचा था। आज भी ब्रिटेन को दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है। वह सबसे धनी देशों के संगठन जी-7 का सदस्य है। लेकिन इस खबर पर गौर कीजिए। खबर यह है कि ब्रिटेन के महंगाई के कारण पैदा हुए जीवन-यापन के संकट ने कई महिलाओं को देह बेचने पर मजबूर किया है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्रिटेन में वेतन में बढ़त से ज्यादा वृद्धि भोजन और ऊर्जा की कीमतों में हुई है। 2001 के बाद से वेतन दर में सबसे ज्यादा गिरावट ने ब्रिटिश कामगारों को कमाई का कोई और रास्ता खोजने को मजबूर किया है। बीमा कंपनी रॉयल लंदन की ओर से हाल ही किए गए एक सर्वे में पाया गया कि 50 लाख से ज्यादा ब्रिटिश कामगारों ने गुजारे के लिए दूसरी नौकरी की है। इसी संकट के बीच कुछ महिलाएं एकमात्र रोजगार के तौर पर या अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में वेश्यावृत्ति को चुन रही हैं। जर्मन मीडिया डीडब्लू की एक रिपोर्ट में ऐसी कई महिलाओं से हुई बातचीत का ब्योरा है। उसके मुताबिक इन महिलाओं ये आम चिंता है कि हालात और भी बदतर होने वाले हैं। ऐसी एक महिला ने बताया कि हाल के महीनों में उनकी रोज की कमाई 250 पाउंड से घटकर करीब 150 पाउंड हो गई। तब उन्होंने पिछले साल ऑनलाइन देह व्यापार शुरू किया। उसके बाद उन्हें रिटेल असिस्टेंट की नौकरी तो मिल गई, लेकिन बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए उन्हें ज्यादा आय की जरूरत थी। तो साइड में उन्होंने देह व्यापार का धंधा भी जारी रखा है। ब्रिटेन की गैर-सरकारी संस्थाओं और यौनकर्मियों की संस्थाओं के मुताबिक देश में इस साल देह व्यापार शुरू करने या वापस इसकी तरफ लौटने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। कारण यह कि ब्रिटेन में मुद्रास्फीति दर करीब 10 प्रतिशत है, जो जी-7 में सबसे ज्यादा है।
Tags :
Published

और पढ़ें