बेबाक विचार

दिमाग पर हावी वैक्सीन

ByNI Editorial,
Share
दिमाग पर हावी वैक्सीन
वैक्सीन का सबसे चर्चित शब्द रहना असल में दो अलग-अलग कहानियों को पेश करता है। एक विज्ञान की कहानी है, जो बताती है कि कोरोना महामारी फैलने के बाद किस शानदार तेजी से वैक्सीन विकसित हुई। लेकिन साथ ही नीति, राजनीति और राजनीतिक झुकाव भी इस बहस से जुड़े हैं। dictionary merriam webster vaccine वैक्सीन को मरियम-वेबस्टर ने ‘2021 का शब्द' चुना है। उसने कहा है- इस समय को जाहिर करने के मकसद से इस शब्द को यह सम्मान दिया गया है। मरियम-वेबस्टर के संपादकों ने कहा कि 2021 में प्रति दिन यह शब्द डेटा में बहुत अधिक बार आया। ये बात यह बताती है कि दुनिया के दिमाग पर कोरोना महामारी ने कितना गहरा असर डाला है। उसका ही परिणाम है कि लोग वैक्सीन की चर्चा में जुटे रहे हैँ। वैक्सीन का सबसे चर्चित शब्द रहना असल में दो अलग-अलग कहानियों को पेश करता है। एक विज्ञान की कहानी है, जो बताती है कि किस शानदार तेजी से वैक्सीन विकसित हुई। लेकिन साथ ही नीति, राजनीति और राजनीतिक झुकाव भी इस बहस से जुड़े हैं। आज दुनिया के कई देशों में मुख्य मत विभाजन वैक्सीन समर्थन और विरोध के बीच है। गौरतलब है कि इससे पहले ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने वैक्स  को इस वर्ष का शब्द चुना था। पिछले साल मरियम-वेबस्टर ने ‘पैनडेमिक' यानी महामारी को वर्ष का शब्द करार दिया था। Read also मुफ्त की राजनीति पर आप का पेटेंट तो पहले पैनडेमिक आया और इस साल उसका परिणाम दिखा है। यह वैक्सीन शब्द के रूप में व्यक्त हुआ है। 2020 की तुलना में मरियम-वेबस्टर पर वैक्सीन को सर्च करने का आंकड़ा 601 प्रतिशत बढ़ा। पहले रूस में दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन लगाई गई थी। उसके बाद ब्रिटेन वैक्सीन लगा। फिर न्यूयॉर्क में अमेरिका में टीकाकरण की शुरुआत हुई। ऐसा महीनों तक चलीं अटकलों और बहुत तेजी से विकसित हुईं वैक्सीन के कारण हो पाया था। अगर 2019 से तुलना की जाए तो मरियम-वेबस्टर पर वैक्सीन शब्द को खोजने में 1048 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन वैक्सीन शब्द का जन्म एक दिन में या किसी एक महामारी के कारण नहीं हुआ है। इस शब्द का शुरुआती इस्तेमाल 1882 में मिलता है, लेकिन उससे पहले के भी कुछ संदर्भ मौजूद हैं, जब इसे चेचक से निकलने वाले द्रव्य के मामले में इस्तेमाल किया गया। वैक्सीन शब्द को लैटिन भाषा के वैक्सीना  से लिया गया माना जाता है। वैक्सीना की उत्पत्ति वैसीनस से होती है, जिसका अर्थ है ‘गाय से'। लैटिन में गाय के लिए वसा शब्द है, जो संस्कृत के वसा शब्द से मिलता जुलता है। बहरहाल, कोविड वैक्सीन बन जाने के बाद इसके असमान बंटवारे, वैक्सीन को लेकर आदेश और विरोध, और बूस्टर डोज जैसी बातें चर्चा रहीं। उसी क्रम में यह सबसे प्रचलित शब्द बन गया।
Published

और पढ़ें