यूरोप के लिए यह बहुत बड़ी घटना है। किसी देश के राजा को भ्रष्टाचार के आरोप के कारण देश छोड़ना पड़े ऐसा कम ही हुआ है। वरना, राजा- महाराजाओं को तमाम आरोपों से ऊपर समझा जाता रहा है। लेकिन पिछले हफ्ते स्पेन के किंग फेलीपे-4 के पिता खुआन कार्लोस ने देश छोड़ दिया। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे कई आरोपों की जांच चल रही है। वर्तमान राजा और अपने बेटे किंग फेलीपे-4 के लिए लिखे संदेश में उन्होंने कहा कि देश छोड़ने का फैसला उन्होंने उसी उत्सुकता से लिया है, जिससे उन्होंने स्पेन की सत्ता संभाली थी। कार्लोस ने 2014 में अपने बेटे के लिए गद्दी छोड़ी थी। उस समय उनकी सेहत ठीक ना होने और वित्तीय घोटालों के आरोप लगने के कारण उन्होंने गद्दी छोड़ी थी। माना जाता है कि कार्लोस समझ गए थे कि अगर वे राजा बने रहे तो स्पेन की राजशाही की प्रतिष्ठा को भारी चोट लग सकती है। इससे देश में राजशाही के भविष्य को लेकर गहरी सामाजिक और राजनीतिक बहस छिड़ने का खतरा था। लेकिन देश छोड़कर चले जाने के बाद भी उनकी कानूनी समस्याएं कम नहीं होने वाली हैं। बल्कि इस कारण भी देश में राजशाही को लेकर बहस तेज हो सकती है।
स्पेन की सरकार ने कहा है कि वे पूर्व राजा के फैसले का आदर करती है, लेकिन इसी सरकार में उप प्रधानमंत्री पाब्लो इग्लेसियस ने कहा है कि इस तरह बाहर का रास्ता पकड़ना एक पूर्व राष्ट्र प्रमुख को शोभा नहीं देता। इस समय स्पेन कोरोना वायरस की महामारी के कारण भी बहुत ज्यादा प्रभावित है। इसके कारण भी स्थानीय राजनीति में बहुत तनाव और ध्रुवीकरण देखने को मिल रहा है। स्पेन और स्विट्जरलैंड के जांचकर्ता पूर्व राजा 82 वर्षीय कार्लोस पर एक बड़े हाई स्पीड रेल के ठेके में घूस लेने के आरोपों की जांच कर रहे हैं। कार्लोस के वकील ने कहा है कि देश छोड़ने के बावजूद पूर्व राजा जांचकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। एक स्विस अखबार ने मार्च में खबर छापी थी कि कार्लोस ने रेल ठेके के सिलसिले में पूर्व सऊदी अरब किंग से 10 करोड़ डॉलर का घूस लिया था। कार्लोस इन आरोपों से इनकार करते आए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक स्पेनी नागरिकों की राय इस पर काफी बंटी हुई है कि क्या उनका देश छोड़ कर चले जाना सही है या उन्हें वहीं रहकर न्याय प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए था। बहरहाल, इस घटना ने सबका ध्यान खींचा है।
एक राजा का आत्म-निर्वासन
और पढ़ें
-
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को हटाया
कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विवेक सहाय पश्चिम बंगाल में नए पुलिस महानिदेशक होंगे, वह कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार...
-
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया
नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह...
-
पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में...
-
उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और...