• जीएन साईबाबा व अन्य माओवादी लिंक मामले में बरी

    नागपुर। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के पूर्व प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा और पांच अन्य आरोपियों को माओवादी से लिंक मामले में दोषमुक्त कर दिया। 2014 में लोअर कोर्ट ने इन सभी को माओवादी से संबंध होने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। न्यायमूर्ति विनय जोशी (Vinay Joshi) और न्यायमूर्ति वाल्मिकी एस.ए. मेनेजेस की खंडपीठ ने 2017 के गढ़चिरौली सत्र न्यायालय के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया था। GN Saibaba Acquitted 54 वर्षीय साईबाबा को 2014 में गिरफ्तार किया गया था, जो कि मानसिक रूप से...

  • ईडी ने मुंबई में हीरानंदानी ग्रुप के कई ठिकानों पर छापे मारे

    ED Raid :- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हीरानंदानी समूह के कई कार्यालयों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यहाँ गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों के कथित उल्लंघन के लिए पवई में हीरानंदानी समूह के मुख्यालय और मुंबई और निकटस्थ रायगढ़ में कम से कम तीन अन्य कार्यालयों पर छापेमारी और तलाशी चल रही है। फेमा कानूनों के संभावित उल्लंघनों को सत्यापित करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ईडी यह जांचने के लिए अपने वित्तीय लेनदेन को स्कैन कर रहा है कि क्या...

  • अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी, और भी नेता छोड़ सकते हैं पार्टी

    Ashok Chavan :- कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक शंकरराव चव्हाण ने सोमवार को पार्टी और साथ ही विधायक पद भी छोड़ दिया। ऐसी अटकलें हैं कि कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ जाने की योजना बना रहे हैं। चव्हाण ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को सौंप दिया। 66 वर्षीय चव्हाण ने आज सुबह महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। कुछ घंटों बाद चव्हाण का इस्तीफा पत्र सामने आया। उन्होंने एक्स पर अपना प्रोफ़ाइल बदल दिया और फिर ट्वीट किया कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। अपने पत्र में उन्होंने...

  • त्रिपक्षीय गठबंधन के लिए बीजेपी से बातचीत करेंगे चंद्रबाबू नायडू

    Chandrababu Naidu :- आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू त्रिपक्षीय चुनावी गठबंधन के लिए आज (बुधवार) भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ बातचीत से सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से मुकाबला करने के लिए टीडीपी-जन सेना-भाजपा गठबंधन पर कुछ स्पष्टता मिलने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री विशेष उड़ान से शाम पांच बजे के आसपास राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पहले ही चुनावी गठबंधन की घोषणा कर चुकी हैं। दोनों पार्टियां लंबे...

  • शिवसेना विधायक अनिल बाबर का 74 साल की उम्र में निधन

    Anil Babar :- वरिष्‍ठ राजनेता और सांगली के खानापुर-अटपाडी से सत्तारूढ़ शिवसेना विधायक अनिल कालाजेराव बाबर का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। पार्टी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 74 वर्ष के थे और उन्हें निमोनिया के इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे ठीक नहीं हुए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाबर के निधन पर शोक जताया और निर्देश दिया है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। सम्मान के प्रतीक के रूप में, राज्य कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी गई और सीएम, कई कैबिनेट...

  • शरद पवार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे

    Sharad Pawar :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल नहीं होंगे। समारोह के लिए निमंत्रण प्राप्त करने वाले 83 वर्षीय पवार ने इस मुद्दे पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को एक संक्षिप्त पत्र लिखा है, जिसमें 'दर्शन' के लिए अधिक समय के साथ बाद की तारीख में जाने का वादा किया गया है। पवार ने कहा भगवान राम न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में उनके लाखों समर्पित अनुयायियों द्वारा पूजनीय हैं। अयोध्या समारोह को लेकर...

  • दावोस में महाराष्ट्र को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मौका: सीएम शिंदे

    Eknath Shinde :- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि दावोस विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में वैश्विक स्तर पर "महाराष्ट्र को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मौका" होगा। दावोस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे ने कहा, “यह एक बड़ा अवसर हैै, महाराष्ट्र को डब्ल्यूईएफ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और प्रदर्शन का मौका मिलेगा, जहां दुनिया भर के प्रमुख लोग और सरकारों के प्रमुख आएंगे। महाराष्ट्र में निवेश करने वालों की इच्छा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि...

  • अमित शाह की बीमार बड़ी बहन का मुंबई में निधन

    Rajeshwari Pradeep Shah :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी।...

  • महाराष्ट्र में कोविड के नए वेरिएंट जेएन1 के 87 नए मामले, 2 मौतें

    Maharashtra Covid JN1 :- महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से दो लोगों की मौत ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। बीते 24 घंटों में 87 नए मामले सामने आए, जबकि 10 लोगों में नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण का पता चला। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में ठाणे (5), पुणे (3), अकोला और सिंधदुर्ग (प्रत्येक में 1) में जेएन.1 मरीज हैं, जिनमें 8 पुरुष, 1 महिला और 9 साल का एक नाबालिग लड़का शामिल है। पुणे के एक मरीज ने हाल ही में अमेरिका की यात्रा की थी। महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड...

  • प्रसिद्ध मूर्तिकार उत्तम आर पाचर्णे का निधन

    Uttam R Pacharne :- प्रसिद्ध मूर्तिकार और ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उत्तम आर. पाचर्णे का मंगलवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर उनके परिवार के दोस्त ने दी। उनके दोस्त और आर्टिस्ट प्रकाश भिसे ने कहा, ''डॉ. उत्तम आर. पाचर्णे 67 साल के थे। उन्होंने गोरेगांव पश्चिम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें ब्रेन हैमरेज होने के चलते पिछले शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। डॉ. उत्तम आर. पाचर्णे के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा सुबोध (वास्तुकार)...

  • नवाब मलिक के ‘अपमान’ को लेकर सुप्रिया सुले ने साधा भाजपा पर निशाना

    Supriya Sule :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को “भ्रष्ट जुमला पार्टी” बताया है और उस पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का “अपमान” करने व अजित पवार समूह को "फंसाने" का आरोप लगाया है। उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मलिक को सता पक्ष की सीट पर बिठाने का विरोध करते हुए अजित पवार को पत्र लिखा था, जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुले ने कहा, 'मैंने वह पत्र पढ़ा है और जिस तरह से नवाब मलिक का अपमान किया गया है वह गलत है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से...

  • हंगामे के बाद बागेश्वर बाबा ने संत तुकाराम पर लांछन लगाने के लिए माफी मांगी

    Dhirendra Shastri :- बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धार्मिक उपदेशक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार को संत तुकाराम पर अपनी कथित टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगी। उनकी टिप्‍पणी से महाराष्ट्र में वारकरी समुदाय का बड़ा वर्ग नाराज हो गया था। बागेश्वर बाबा की माफी उनके स्वयंसेवकों और संत तुकाराम के अनुयायियों के बीच संगमवाड़ी में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक प्रवचन के दौरान झड़प के एक दिन बाद आई, जो बुधवार को समाप्त होने वाला था। बागेश्वर बाबा ने हाल ही में अपने बयानों वाला एक वीडियो वायरल होने के बाद कहा, “संत तुकाराम के प्रति मेरे...

  • पुल के ‘अवैध उद्घाटन पर मुंबई पुलिस ने आदित्य ठाकरे पर मामला दर्ज किया

    Aditya Thackeray :- मुंबई पुलिस ने लोअर परेल में डेलिसले रोड पुल के कथित "अवैध उद्घाटन" के लिए शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, सचिन अहीर और सुनील शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहीर और शिंदे, सभी विधायकों, दो पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर और स्नेहल अंबेकर के साथ ठाकरे ने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार देर रात पुल पर धावा बोल दिया था और सार्वजनिक हित में प्रतीकात्मक रूप से इसका उद्घाटन किया था। घटना के बाद, 43 वर्षीय नागरिक सड़क विभाग के अधिकारी, पुरूषोत्तम पी. इंगले, ने आज...

  • मुंबई गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ घायल

    Gas Cylinder Explosion :- मुंबई के बांद्रा पश्चिम में गजदर रोड पर शनिवार को एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना तब आई, जब सुबह करीब 6.15 बजे एक खाना पकाने वाला गैस स्टोव अचानक तेज आवाज के साथ फट गया और मकान में आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के बावजूद आग की लपटों ने बिजली की वायरिंग, फिटिंग और इंस्टॉलेशन, कपड़े और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।  लगभग आधे घंटे के बाद,...

  • सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की 75 साल की उम्र में निधन

    Subrata Roy :- सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रॉय के निधन पर शोक जताते हुए सहारा इंडिया समूह ने एक बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार हमारे 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय सहारा, प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष, सहारा इंडिया परिवार के निधन की सूचना दे रहा है। "सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे, जिनका 14 नवंबर को रात 10.30 बजे मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से उत्पन्न जटिलताओं के साथ लंबी लड़ाई...

  • महादेव ऐप घोटाला: डाबर ग्रुप ने संलिप्तता से इनकार किया

    Dabur Group :- डाबर समूह के प्रमुख बर्मन परिवार ने मंगलवार को यहां महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले की जांच में उनकी कथित संलिप्तता से संबंधित मुंबई पुलिस की एफआईआर पर कोई भी संचार प्राप्त करने से इनकार कर दिया है। बर्मन परिवार के प्रवक्ता ने कहा हमें ऐसी किसी भी एफआईआर पर कोई सूचना नहीं मिली है। अगर यह जानकारी सच है, तो यह दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित एक शरारती कृत्य प्रतीत होता है और इसमें कोई तथ्य नहीं है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डाबर समूह के अध्यक्ष मोहित वी. बर्मन और निदेशक गौरव वी. बर्मन महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले...

  • मुंबई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 12 घायल

    Maharashtra Road Accident :- महाराष्ट्र के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार वाहन के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। डीसीपी-जोन नौ कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही इनोवा ने टोल बूथ से करीब 100 मीटर पहले एक मर्सिडीज बेंज और अन्य कारों को टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें से तीन को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद इनोवा चालक मौके से भाग निकला।...

  • मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    Mukesh Ambani :- देश के मशहूर उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी को ईमेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार श्री अंबानी को उसी मेल में एक ‘रिमाइंडर’ मिला है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने कहा कि इस बार धमकी भरे मेल में उद्योगपति को पिछली धमकियों को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। मुंबई पुलिस ने कहा, “उद्योगपति मुकेश अंबानी को 31...

  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहुंचे बद्रीनाथ धाम

    Uddhav Thackeray :- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष दर्शन पूजन किए। यहां उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा में शामिल होने के बाद शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्रीनाथ धाम का प्रसाद और भेंट स्वरूप शॉल देकर उनका सिंहद्वारा में स्वागत किया। बता दें कि चारधाम यात्रा 2023 के समापन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद होंगे।...

  • महाराष्ट्र फार्मा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

    Maharashtra Factory Fire :- महाराष्ट्र के महाड एमआईडीसी में एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम 5 लोग घायल हो गए और 10 अन्य फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाड एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ''सुबह करीब 11 बजे जोरदार धमाका हुआ और फिर ब्लूजेट हेल्थकेयर लिमिटेड के कारखाने के परिसर से धुआं का गुब्बार उठता देखा गया। आग पर काबू पाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियां और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और कम से कम पांच घायल पीड़ितों को बाहर निकाला...

और लोड करें