Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ओडिशा के अस्पताल में आग से 10 की मौत

कटक। एक के बाद एक राज्य में अस्पतालों में आग लगने और मरीजों के जल कर मरने का घटनाएं हो रही हैं। गुजरात के बाद अब ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब तीन बजे आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान हुई।

बताया गया है कि आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के आईसीयू में लगी थी। वहां 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सोमवार की सुबह घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

Exit mobile version