Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दो डॉक्टरों को मेडिसिन का नोबल

नई दिल्ली। मेडिसिन के नोबल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा के साथ ही सोमवार, सात अक्टूबर से हर साल दिए जाने वाले नोबल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है। पहले दिन सात अक्टूबर मेडिसिन या फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है। 2024 के मेडिसीन का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला है। उन्हें ये प्राइज माइक्रो आरएनए यानी राइबोन्यूक्लिक एसिड की खोज के लिए दिया गया है। माइक्रो आरएनए से पता चलता है कि शरीर में कोशिकाएं कैसे बनती और काम करती हैं।

दोनों जीन वैज्ञानिकों ने 1993 में माइक्रो आरएनए की खोज की थी। इंसान का जीन डीएनए और आरएनए से बना होता है। माइक्रो आरएनए मूल आरएनए का हिस्सा होता है। अब तक अलग अलग तरह के माइक्रो आरएनए के एक हजार से ज्यादा जीन की खोज हो चुकी है। बहरहाल, सात से 14 अक्टूबर तक विज्ञान, अर्थशास्त्र, साहित्य और शांति जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा होगी। नोबेल पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी लगभग 8.90 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version