nayaindia Chief Minister Chandru Appointed State President Of AAP मुख्यमंत्री चंद्रू आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त
Cities

मुख्यमंत्री चंद्रू आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त

ByNI Desk,
Share

Chandru :- कर्नाटक के प्रसिद्ध थिएटर-फिल्म कलाकार और वरिष्ठ राजनेता मुख्यमंत्री चंद्रू को आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह घोषणा दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने की। इस बीच, बी.टी. नागन्ना और अर्जुन परप्पा हलागिगौदर को आप के राज्य संगठन सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी की कर्नाटक इकाई को मई में राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन वह असफल रही।

पार्टी को लग रहा था कि वह राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक या दो सीटें जीतकर अपना खाता खोलेगी। हालांकि, मुफ्त योजनाओं पर सवार होकर कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव से पहले राज्य का दौरा किया था और कई रोड शो किए थे, लेकिन पार्टी को इसका कोई फायदा नहीं मिला। पूर्व आईपीएस अधिकारी भार्स्कार राव का आप से बीजेपी में जाना भी पार्टी के लिए झटका साबित हुआ। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें