Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पीएम के बाद राष्ट्रपति का भी दौरा स्थगित

New Delhi, Aug 14 (ANI): President Draupadi Murmu address to the nation on the eve of 79th Independence Day 2025, in New Delhi on Thursday. (Office of President/ANI Photo)

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हरियाणा दौरा भी स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 18 अक्टूबर को अंबाला में भारतीय वायु सेना के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का 17 अक्टूबर का दौरा रद्द हुआ था। वे राज्य में नायब सिंह सैनी सरकार के एक साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। माना जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की खुदकुशी से उपजे विवाद के कारण प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का दौरा रद्द हुआ है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति का 18 अक्टूबर का दौरा फिलहाल टाल दिया गया है और कार्यक्रम की नई तारीख तय की जाएगी। वायु सेना के जन संपर्क अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन भी तैयारी में जुटा था। दौरे के स्थगित होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली भी स्थगित कर दी थी। आईपीएस वाई पूरन कुमार केस और त्योहारी माहौल दोनों को इसका कारण बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि क्यों दोनों नेताओं का दौरा स्थगित हुआ।

Exit mobile version