गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना के मालवाहक जहाज एएन 32 को बदलने की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच इसके बेड़े का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायु सेना का यह विमान असम के जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सहित पांच जवानों की मौत हो गई।
विमान हादसे में मारे गए लोगों में इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। दानिश बिहार के तो खेमाराव राजस्थान के रहने वाले थे। सार्जेंट जितेंद्र यूपी से थे। तीनों की शादी की बात चल रही थी। इस हादसे में एक को पायलट घायल हो गया है।
बताया गया है कि विमान हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह एएन 32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भारतीय वायु सेना का यह विमान रुटीन उड़ान पर था।
हादसे के बाद वायु सेना की ओर से कहा गया है कि हादसे को लेकर जांच के शुरुआती नतीजे आने तक कोई अंदाजा न लगाएं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस बीच यह भी खबर आई है कि भारतीय वायु सेना अपने पुराने एएन 32 और आईएल 76 मालवाहक विमानों को बदलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।
