नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार ने अचानक पुलिस कमिश्नर को बदल दिया है। सतीश गोलचा की जगह अनुराग कुमार को नया कमिश्नर बनाया गया है। यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार को हुआ। गोलचा को हटाए जाने की घोषणा के दो घंटे के अदंर अनुराग कुमार ने पुलिस कमिश्नर का पद संभाल लिया। अनुराग कुमार 1994 बैच के यूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
यह पूरी घटनाक्रम हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि एक दिन पहले 16 जुलाई को ही अनुराग कुमार की यूटी कैडर में वापसी हुई। इससे पहले ने इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी में तैनात थे। यूटी कैडर में वापसी के एक दिन बाद ही उनको दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई। नाम की घोषणा के दो घंटे बाद ही उन्होंने पद भार संभाल लिया।
