Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भूटान ने ई20 पेट्रोल लेने से मना किया

नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत में 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर विरोध चल रहा है वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश भूटान ने भारतीय ऑयल कंपनियों का ई20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है। भूटानी मीडिया ‘द भूटानीज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान ने भारत से अनुरोध किया है कि जब तक भारतीय बाजार में नॉर्मल पेट्रोल उपलब्ध है, तब तक उन्हें बिना मिलावट वाला पुराना पेट्रोल ही सप्लाई किया जाए।

Exit mobile version