Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली में विस्फोट का अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की ओर से बम विस्फोट किए जाने की आशंका है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है। एजेंसियों की मिली जानकारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लाल किले के आसपास आईईडी ब्लास्ट की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने भारत के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाने पर रखा है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक लाल किले के साथ साथ चांदनी चौक इलाके का मंदिर भी आतंकियों के टारगेट पर है। इसके चलते दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी से निगरानी, वाहनों की जांच और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार बम धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Exit mobile version