Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ब्रिक्स संसदीय मंच के घोषणा पत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई

New Delhi, Oct 27 (ANI): Lok Sabha Speaker Om Birla interacts with the Chair of the Committee on Foreign Affairs (AFET) of the European Parliament, David McAllister on the sidelines of 12th BRICS Parliamentary Forum 2026 at Parliament House, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Naveen Sharma)

ब्रिक्स संसदीय मंच ने विश्व में आतंकवाद की कड़ी निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। नयी दिल्ली में आयोजित दो दिन के 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मंच दुनिया में शांति, विकास और सहयोग की मजबूत आवाज बन सकता है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संयुक्त घोषणा पत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई है तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आतंकवादी घोषित व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई किये जाने की आवश्वयकता पर बल दिया गया है।

श्री बिरला ने कहा कि घोषणा पत्र में डिजिटल औद्योगिकी को समावेशी बनाने और देशों के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के निषेध की भी पुरजोर मांग की गई है। श्री बिरला ने समापन समारोह में ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता चीन को सौंपी।

Exit mobile version