Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में मुकदमा दर्ज

तिरुवनंतपुरम। दिल्ली पुलिस के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो केरल में दर्ज कराया गया है। केरल के तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मुकदम दर्ज कराने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ छात्रा हैं। उनका नाम अथिरा विजयन है और वे कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की कार्यकर्ता भी हैं।

उन्होंने एफआईआर में आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, गालियां दीं, घसीटा और मारपीट की। मामले में भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस की धारा 74, 76, 115, 117, 126, 296(बी) और 391 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से दिल्ली पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। केरल और राजस्थान के नेताओं को इसके निर्देश दिए गए थे।

Exit mobile version