Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दुर्लभ खनिज देना शुरू करेगा चीन

चीन

नई दिल्ली। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग खास कर इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों के लिए राहत की खबर है। चीन से जल्दी ही रेयर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति बहाल हो सकती है। भारत की कंपनियों और भारत में काम कर रही विदेशी कंपनियों को रेयर अर्थ मैग्नेट की आपूर्ति का लाइसेंस चीन ने जारी करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इन आवेदनों को प्रोसेस करना और मंजूरी देना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इन महत्वपूर्ण दुर्लभ कच्चे माल की आपूर्ति रूक गई थी, जिससे भारतीय ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में चिंता बनी हुई थी। अब यह चिंता दूर हो सकती है। बताया जा रहा है कि लाइसेंस पाने वाली कंपनियों में महिंद्रा और मारुति सुजुकी के लिए उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के अलावा कई अन्य कंपनियां शामिल हैं। हालांकि अभई लाइसेंस देने की प्रक्रिया धीमी है।

Exit mobile version