Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कॉमर्शियल सिलेंडर फिर महंगा हुआ

Guwahati [Assam], May 01 (ANI): A worker carries a filled LPG gas cylinder amid the nationwide reports of LPG cylinder issue(s), in Guwahati on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ईरान में जंग शुरू होने के बाद चार बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने 994 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। सोमवार, एक जून को सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपए तक बढ़ा दी। इस बढ़ोतरी के बाद अब एक सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 3113.50 रुपए हो गई है।

इसके साथ ही सरकार ने खुले में बिकने वाले पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपए का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और एटीएफ यानी हवाई जहाज के ईंधन पर निर्यात शुल्क घटाया गया है। नई दर सोमवार से लागू हो गई है। गौरतलब है कि खुले में बिकने वाले पांच किलो के सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्र या छोटे दुकानदार करते हैं। इसकी कीमत बढ़ने का असर उनके ऊपर होता है।

Exit mobile version