Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फेसबुक से मोदी की पोस्ट हटाने पर विवाद

नई दिल्ली। भारत में सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पोस्ट डिलीट हो गई। हालांकि बाद में फिर से उसे रिस्टोर कर दिया गया। लेकिन इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। मंगलवार को काफी देर तक प्रधानमंत्री की पोस्ट फेसबुक से गायब रही। बाद में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने ‘जेन जी’ और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस सिलसिले में मेटा के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है। इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान प्रधानमंत्रीर के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों वाले पोस्ट व वीडियो हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए थे।

Exit mobile version