Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

Chennai, Nov 30 (ANI): A man holding an umbrella wades through a waterlogged road following heavy rainfall triggered by Cyclone Fengal, in Chennai on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। लेकिन इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना है, जिसे ‘अर्नब’ नाम दिया गया है। यह चक्रवात 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किलोमीटर दूर समुद्र में था। बुधवार को देर रात तक ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है।

इस चक्रवात के असर से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहले से बाढ़ की मार झेल रहे बिहार के ऊपर इस बारिश का बड़ा असर हो सकता है। बहरहाल, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच खबर है कि मानसून बुधवार को तय समय से दो दिन पहले दिल्ली से लौट गया। सामान्य तौर पर मानसून 25 सितंबर को दिल्ली से लौटता है। इस बार दिल्ली में सामान्य से 16 फीसदी अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों भी लौट गया है।

Exit mobile version