Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

धीरज सेठ बने नए सेना प्रमुख

नई दिल्ली। जनरल धीरज सेठ ने देश के नए थल सेना प्रमुख का पद संभाल लिया है। इससे पहले जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन उन्होंने नई दिल्ली स्थित युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘दो सालों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता मजबूत बनाए रखी। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमुख उदाहरण है’। उन्होंने कहा, ‘आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी’। जनरल धीरज सेठ ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह ली है। उन्होंने आज कार्य भार संभाल लिया। सेठ भारत के 31वें सेना प्रमुख हैं। उन्हें भारतीय सेना में लगभग चार दशक का अनुभव है। वे दिसंबर 1986 सेना में शामिल हुए थे।

Exit mobile version