Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिग्विजय की पोस्ट से कांग्रेस में नाराजगी

New Delhi, Feb 04 (ANI): Congress MP Digvijay Singh speaks in Rajya Sabha during the Budget Session of the Parliament, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Sansad TV)

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की शनिवार की सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में नाराजगी। कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका नाम लिए बगैर उनकी पोस्ट पर निशाना साधा है और साथ ही भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि खुद राहुल गांधी ने रविवार को उनके ऊपर तंज किया। रविवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस था। इस मौके पर राहुल और दिग्विजय का आमना सामना हुआ, जहां बताया जा रहा है कि राहुल ने तंज करने के अंदाज में कहा, ‘आपने कल अपना काम कर दिया’। सोनिया गांधी भी वहां मौजूद थीं।

इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिग्विजय सिंह का नाम लेने से बचते हुए कहा कि वे भी चाहते हैं कि कांग्रेस का संगठन मजबूत हो। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि कांग्रेस में अनुशासन भी बढ़े। थरूर ने कहा कि कांग्रेस का संगठन 140 साल पुराना है।  रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इसी बहाने आरएसएस पर निशाना साधा और कहा, ‘आरएसएस नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है’।

कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज करते हुए कहा, ‘आरएसएस से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है’? असल में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेता शामिल हुए। उसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी हुई।

Exit mobile version